SWAYAM Admit Card 2020: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने स्वयं (SWAYAM) परीक्षा के एडमिट कार्ड 22 सितंबर, 2020 को जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे अब स्वयं की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा खबर में आगे डायरेक्ट लिंक भी दिया जा रहा है, उसके माध्यम से आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।
आपको बता दें कि एनटीए ने स्वयं की इस परीक्षा के लिए 29 सितंबर और 30 सितंबर, 2020 तारीख निर्धारित की है। यह परीक्षा ऑनलाइन मोड में की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने एडमिट कार्ड परीक्षा की तिथि से पहले ही डाउनलोड करके रख लें। उसके बाद यह लिंक सक्रिय नहीं रहेगा। मालूम हो कि, स्वयं की यह परीक्षा पहले 15 और 16 सितंबर, 2020 को आयोजित होनी थी लेकिन किन्हीं कारणों की वजह से स्थगित कर दी गई थी।
SWAYAM Admit Card 2020 : ऐसे करें डाउनलोड-