एसजीटीयूनिवर्सिटीका फैकल्टी ऑफ मास कम्युनिकेशन ऐंड मीडिया टेक्नॉलजी, छात्रों को ऐसे कोर्स प्रदान करता है जिससे वो मीडिया इंडस्ट्री के विशेषज्ञ बन सकें। यहां पर छात्रों की रचानात्मकता को सुधारने का कार्य किया जाता है साथ ही उन्हें अत्याधुनिक टेक्नॉलजी की भी जानकारी दी जाती है। यहां का पाठ्यक्रम वर्तमान समय के इंडस्ट्री की आवश्यकताओं के अनुसार बनाया गया है। साथ ही कोर्स के दौरान छात्रों को इंडस्ट्रिएल ट्रेनिंग, फील्ड ट्रिप, वर्कशॉप, प्रोडक्शन प्रोजेक्ट्स, इक्विपमेंट ट्रेनिंग आदि भी प्रदान किए जाते हैं। यहां पर छात्रों को थ्योरी के साथ साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी प्रदान किया जाता है जो कि उन्हें इंडस्ट्री के लिए तैयार करता है। छात्रों को कई सालों का अनुभव रखने वाली फैकल्टी के द्वारा पढ़ाया जाता है जो कि अपने विषय के विशेषज्ञ भी हैं।
एसजीटी कैम्पस में नियमित रूप से आयोजित होने वाले वर्कशॉप में छात्रों को इंडस्ट्री के विशेषज्ञों से सीखने का मौका मिलता है। विशेषज्ञों के द्वारा नियमित रूप से छात्रों को इंडस्ट्री के वर्तमान चलनों के बारे में बताते हैं। इसके लिए समय समय पर वर्कशॉप व सेमिनार का आयोजन किया जाता है।
एसजीटी यूनिवर्सिटी का मास कम्युनिकेशन व मीडिया टेक्नॉलजी विभाग वर्तमान समय में मीडिया की पढ़ाई के लिए देश के बेहतरीन संस्थानों में से एक है। यहां पर प्रशासनिक विभाग में भी एक लोकतांत्रिक प्रक्रिया अपनाई जाती है। यहां पर छात्रों को विभिन्न क्षेत्रों में हुनर आजमाने का मौका प्रदान किया जाता है। यहां पर बिताया एक एक पल छात्रों को उनके बेहतरीन भविष्य के निर्माण में सहायता करता है। हम मानते हैं कि किसी विश्वविद्यालय में जाना आपके जीवन को बदल सकता है और एसजीटी में हम छात्रों को एक बेहतरीन माहौल प्रदान करने का प्रयास करते हैं।
मास कम्युनिकेशन व मीडिया टेक्नॉलजी में पढ़ाई के बाद छात्र इन क्षेत्रों में आजमा सकते हैं अपनी किस्मत-
टीवी व प्रिंट पत्रकारिता
कंटेट राइटर
रेडियो जॉकी
स्टूडियो हेड
पीआरओ
प्रोग्रामिंग हेड
टीवी रिपोर्टर
फिल्म मेकर
सिनेमैटोग्राफर
साउंड डिजाइनर
ऐड फिल्ममेकर
फिल्म क्रिटिक आदि
एसजीटी यूनिवर्सिटी का प्रमुख उद्देश्य छात्रों को जिज्ञासु, रचनात्मक व आत्मविश्वासी बनाना है ताकि वो एक अलग मुकाम हासिल कर सकें। यहां पर प्रदान की गई शिक्षा के कारण आज हमारे छात्र विश्व में एक अलग पहचान बनाए हुए हैं।
अधिक जानकारी के लिए लॉगिन करे
www.sgtuniversity.ac.in
(ADVERTORIAL)