फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kerala: याचिका खारीज, सुप्रीम कोर्ट ने दी कक्षा 11वीं के लिए ऑफलाइन परीक्षाएं आयोजित करने की अनुमति

Fri, 17 Sep 2021 02:50 PM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

केरल बोर्ड द्वारा 11वीं कक्षा की परीक्षाएं ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएंगी। केरल सरकार के इस फैसले को चुनौती देने वाली याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को खारिज कर दिया।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : ani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को केरल सरकार को कक्षा 11वीं की परीक्षाएं ऑफलाइन मोड में आयोजित करने की अनुमति दे दी है। दरअसल शीर्ष अदालत में कोरोना महामारी को देखते हुए ऑफलाइन परीक्षाएं कराने के राज्य सरकार के फैसले को चुनौती दी गई थी। शुक्रवार को इस याचिका पर सुनवाई के दौरान राज्य ने शीर्ष अदालत को आश्वासन दिया कि स्कूलों में सभी कोविड सावधानियों का पालन करते हुए परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। जिसके बाद जस्टिस एएम खानविलकर और सीटी रविकुमार की पीठ ने यह कहकर याचिका को खारिज कर दिया कि हमें उम्मीद और भरोसा है कि अधिकारियों द्वारा सभी सावधानियां और आवश्यक कदम उठाए जाएंगे और बच्चों को कोई खतरा नहीं होगा।

विज्ञापन
Trending Videos

अभी नहीं आएगी तीसरी लहर
बता दें कि कोर्ट ने कोविड-19 की स्थिति को देखते हुए स्कूल खुलने से तीन पहले राज्य सरकार के फैसले पर रोक लगा दी थी। शुक्रवार को इसका हवाला देते हुए अदालत ने कहा कि पहले हमने हस्तक्षेप किया था क्योंकि सितंबर में तीसरी लहर की संभावना थी और हम केरल सरकार के बयानों से आश्वस्त नहीं हुए क्योंकि उनकी ओर से कुछ भी स्पष्ट नहीं था। हालांकि अब रिपोर्टों के अनुसार तीसरी लहर अभी (तुरंत) नहीं आएगी और हमें "उम्मीद और विश्वास" है कि हलफनामे में उल्लिखित सभी सावधानियों और आवश्यक कदमों का अधिकारियों द्वारा पालन किया जाएगा और बच्चों के लिए कोई जोखिम नहीं होगा।

विज्ञापन

27 सितंबर से होगी परीक्षाएं
बता दें कक्षा ग्यारहवीं या प्लस वन परीक्षा पहले 6 से 16 सितंबर तक आयोजित की जानी थी, लेकिन छात्रों और शिक्षकों की मांगों के बाद इसे स्थगित कर दिया गया था। अब यह परीक्षा 27 सितंबर से आयोजित की जाएगी। विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट- dhsekerala.gov.in पर जाकर समय सारिणी डाउनलोड कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें