फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Summer Vacation: दिल्ली के स्कूलों में कब होगी ग्रीष्मकालीन की छुट्टियां, एकेडमिक कैलेंडर जारी; यहां देखें

Sun, 13 Apr 2025 03:46 PM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Delhi Summer Vacation 2025: दिल्ली शिक्षा निदेशालय ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए नया एकेडमिक कैलेंडर जारी कर दिया है। नए कैलेंडर के अनुसार, 11 मई से 30 जून 2025 तक गर्मी की छुट्टियां रहेंगी।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Delhi Summer Vacation 2025: दिल्ली शिक्षा निदेशालय (Directorate of Education) ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए नया एकेडमिक कैलेंडर जारी कर दिया है। राजधानी दिल्ली के सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों के लिए ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा कर दी गई है। नए कैलेंडर के अनुसार, 11 मई से 30 जून 2025 तक गर्मी की छुट्टियां रहेंगी। बच्चों को पूरे 50 दिनों का ब्रेक मिलेगा। इस दौरान शिक्षक 28 जून से स्कूल में रिपोर्ट करना शुरू करेंगे।

एडमिशन और परीक्षाओं की जानकारी  

शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए शिक्षा निदेशालय ने एडमिशन और परीक्षाओं से जुड़ी महत्वपूर्ण तारीखों की घोषणा कर दी है। कक्षा 6वीं से 9वीं तक के प्लान्ड एडमिशन 1 अप्रैल से शुरू होकर 30 जून तक जारी रहेंगे। वहीं, नॉन-प्लान्ड एडमिशन तीन चरणों में कराए जाएंगे और इनका रजिस्ट्रेशन भी उसी क्रम में किया जाएगा। इसके अलावा कक्षा 5वीं, 7वीं, 9वीं और 11वीं के छात्रों की कंपार्टमेंट परीक्षाओं के परिणाम 8 मई को घोषित किए जाएंगे। वहीं, मिड-टर्म एग्जाम 15 सितंबर से लेकर 10 अक्टूबर तक आयोजित किए जाएंगे। 

विज्ञापन


दिल्ली शिक्षा निदेशालय (DOE) के वार्षिक स्कूल कैलेंडर के अनुसार, शरद ऋतु की छुट्टियां 29 सितंबर से एक अक्टूबर तक होंगी। वहीं, सर्दियों की छुट्टियां एक जनवरी से 15 जनवरी तक होंगी। शिक्षा निदेशालय के अधिकारी ने बताया कि स्कूलों के लिए एकेडमिक कैलेंडर जारी करने से चीजें व्यवस्थित रूप से संचालित की जा सकती हैं। इसके अनुरूप ही पूरे वर्ष की गतिविधियां होंगी।

यहां क्लिक करके देखें एकेडमिक कैलेंडर

विज्ञापन
विज्ञापन

16 फरवरी से 21 मार्च तक होगी वार्षिक परीक्षा

इसके अलावा कक्षा 5वीं, 7वीं, 9वीं और 11वीं के लिए कंपार्टमेंट स्कूल परीक्षा (CCSE) का परिणाम 8 मई 2025 को घोषित किया जाएगा। वहीं, कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए कॉमन प्री-बोर्ड स्कूल परीक्षा (CPSE) का आयोजन 15 दिसंबर से 31 दिसंबर 2025 के बीच किया जाएगा, जिसके परिणाम 7 जनवरी 2026 को जारी किए जाएंगे। इसके अलावा, कक्षा 3 से 9 और 11 तक की कॉमन वार्षिक स्कूल परीक्षा का आयोजन संभावित रूप से 16 फरवरी से 21 मार्च 2026 के बीच किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें