फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Summer Holiday: एमपी में छात्रों के लिए ग्रीष्मकालीन छुट्टियों का एलान, जानें कब से कब तक बंद रहेगा स्कूल

Mon, 07 Apr 2025 02:51 PM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Summer Vacation in School: मध्य प्रदेश शिक्षा विभाग ने राज्य के छात्रों के लिए ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा कर दी है। एमपी में इस बार गर्मी पर कुल 46 दिन निजी और शासकीय विद्यालय छुट्टी पर रहेंगे। अधिक जानकारी नीचे विस्तार से पढ़िए... 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

MP Summer Vacation 2025: मध्य प्रदेश शिक्षा विभाग ने राज्य के छात्रों के लिए बड़ी राहत की घोषणा की है। इस बार गर्मी के मौसम में छात्रों को 46 दिन की छुट्टियां मिलेंगी, जो 1 मई से लेकर 15 जून तक लागू रहेंगी। इस दौरान राज्य के सभी सरकारी और निजी स्कूल बंद रहेंगे। वहीं, शिक्षकों के लिए भी अवकाश की घोषणा की गई है, लेकिन यह केवल 1 मई से 31 मई तक रहेगा।

यहां देखें नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन

कब से कब तक रहेंगे स्कूल बंद?

मध्य प्रदेश शिक्षा विभाग ने 1 मई से 15 जून तक छात्रों के लिए ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा की है। इन 46 दिनों में राज्य के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में छुट्टियां रहेंगी, ताकि छात्र भीषण गर्मी से राहत पा सकें। लेकिन शिक्षकों के लिए अवकाश का समय कम कर दिया गया है। शिक्षकों को सिर्फ 31 मई तक छुट्टियां दी गई हैं, जबकि छात्रों को 15 जून तक छुट्टियां मिलेंगी। इस कटौती को लेकर शिक्षकों में नाराजगी देखने को मिल रही है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि उन्हें भी 45 दिन का अवकाश दिया जाए।

दशहरा और दीपावली की छुट्टियों की तारीखें जारी

गर्मियों के अलावा, मध्य प्रदेश सरकार ने अन्य महत्वपूर्ण अवकाशों की तिथियां भी घोषित की हैं। इनमें दशहरा अवकाश 1 अक्टूबर से 3 अक्टूबर, दीपावली अवकाश 18 अक्टूबर से 23 अक्टूबर और शीतकालीन अवकाश 31 दिसंबर से 4 जनवरी तक रहेगा।

छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

  • ग्रीष्मकालीन अवकाश (छात्र): यह अवकाश 1 मई से 15 जून तक रहेगा, जो कुल 46 दिनों का होगा।
  • ग्रीष्मकालीन अवकाश (शिक्षक): शिक्षकों के लिए ग्रीष्मकालीन अवकाश 1 मई से 31 मई तक निर्धारित है, जो कुल 31 दिनों का होगा।
  • दशहरा अवकाश: यह अवकाश 1 अक्टूबर से 3 अक्टूबर तक रहेगा, जिसकी अवधि 3 दिन की होगी।
  • दीपावली अवकाश: दीपावली के अवसर पर विद्यालय में 18 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक 6 दिन का अवकाश रहेगा।
  • शीतकालीन अवकाश: यह अवकाश 31 दिसंबर से 4 जनवरी तक रहेगा, जो कुल 5 दिन का होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें