विशाखापट्टनम के रहने वाला सूर्य सब्बावरपू ने कीर्तिमान रच दिया है। ग्रेजुएट एप्टीट्यूट टेस्ट इंजीनियरिंग में देशभर में 32वां नंबर हासिल किया है। सूर्य सब्बावरपू फिलहाल एनआईटी रायपुर से पढ़ाई कर रहे हैं।
सूर्य सब्बावरपू एक गरीब परिवार से आते हैं। बताया जाता है कि उनके पिता एक आपार्टमेंट में वॉचमैन हैं और उनकी मां एक बैंक में स्वीपर हैं। सूर्य सब्बावरपू ने यह कीर्तिमान रचकर अपने मां-बाप ही नहीं, बल्कि देश का नाम रोशन किया है।
थर्ड ईयर गेट की तैयारी शुरू करने वाले सूर्य सब्बावरपू ने 12 घंटे पढ़ाई करके यह कीर्तिमान रचा है। उन्होंने बताया कि पहले वह 6 घंटे पढ़ाई करते थे। लेकिन लास्ट के दो ओवर में 12 घंटे पढ़ाई की। इस लगन की बदौलत ही यह मुकाम हासिल कर पाए।
सूर्य सब्बावरपू का आईआईटी मुंबई से एमटेक करना और उसके बाद आईओसीआई में नौकरी करना सपना है। आपको बता दें कि शुक्रवार को ही आईआईटी गुहाटी ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूट टेस्ट इंजीनियरिंग (गेट) का रिजल्ट घोषित किया था।