फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nagaland: करोड़ों की मालकिन हैं नगालैंड की यह महिला विधायक, आलीशान बंगले और लग्जरी गाड़ियों की शौकीन

Thu, 02 Mar 2023 07:28 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Nagaland Election Result : नगालैंड विधानसभा चुनाव में इतिहास रचते हुए पहली बार महिला उम्मीदवारों ने विधानसभा चुनाव जीते हैं। एनडीपीपी और भाजपा गठबंधन की उम्मीदवार सलहूतुनू क्रुसे ने पश्चिमी अंगामी सीट से जीत दर्ज की है।
विज्ञापन
SALHOUTUONUO KRUSE (सलहूतुनू क्रुसे) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगालैंड विधानसभा चुनाव में इतिहास रचते हुए पहली बार महिला उम्मीदवारों ने विधानसभा चुनाव जीते हैं। एनडीपीपी और भाजपा गठबंधन की उम्मीदवार सलहूतुनू क्रुसे ने पश्चिमी अंगामी सीट से जीत दर्ज की है। उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार केनेजाखो नखरो को 12 वोटों के मामूली अंतर से हरा दिया। सलहूतुनू क्रुसे नगालैंड की दूसरी महिला विधायक हैं। 

विज्ञापन


13 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति 

नगालैंड की दूसरी महिला बनीं विधायक सलहूतुनू क्रुसे काफी रईस हैं। क्रुसे न केवल करोड़ों की मालकिन हैं बल्कि आलीशान बंगले और लग्जरी गाड़ियों की स्वामिनी भी हैं। सलहूतुनू क्रुसे ने अपने चुनावी हलफनामे में बताया था कि उनके पास लगभग 13 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति है। इनमें करीब 11 करोड़ 52 लाख 20 हजार रुपये की अचल और एक करोड़ 81 लाख रुपये 90 हजार 128 रुपये की चल संपत्ति है। जबकि उनके ऊपर कोई लेनदारी या देनदारी नहीं है। 

यह भी पढ़ें: Hekani Jakhalu: दो लाख की घड़ी पहनती हैं नगालैंड की पहली महिला विधायक, USA से की है पढ़ाई; जानें इनके बारे में

महज कक्षा 12वीं तक पढ़ीं हैं क्रुसे

नगालैंड की पश्चिमी अंगामी सीट से विधानसभा चुनाव जीतीं 56 वर्षीय सलहूतुनू क्रुसे ने चुनावी हलफनामे में बताया था कि वह एक स्कूल की संचालक हैं। उनके खिलाफ कोई आपराधिक या धोखाधड़ी का मामला दर्ज नहीं है। क्रुसे महज कक्षा 12वीं तक पढ़ीं हैं। 1986 में उन्होंने नेहू के कोहिमा कॉलेज से कला संकाय में प्री-यूनिवर्सिटी एग्जाम पास किया था। 
 
विज्ञापन

करीब दो करोड़ की चल संपत्ति

चुनावी हलफनामे के अनुसार, क्रुसे के पास करीब 2,30,000 रुपये कैश राशि; एक करोड़ रुपये से अधिक के बैंक डिपॉजिट; 20,79,031 रुपये के बॉन्ड, दो लाख रुपये की एलआईसी और अन्य पॉलिसी; उनके पास 55 लाख रुपये से अधिक की तीन गाड़ियां - टोयोटा फॉर्च्यूनर, टोयोटो कोरोला, ईसुजू भी हैं। वहीं, जूलरी में 76 हजार रुपये की तीन गोल्ड एवं डायमंड रिंग हैं। इस प्रकार उनकी चल संपत्ति की अनुमानित राशि 1,81,90,128 रुपये है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें