फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

900 बच्चियों की जिंदगी बचा चुकी है कीर्ति, कई बार मिली कत्ल की धमकी

Thu, 12 May 2016 08:19 AM IST
टीम डिजिटल /अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
कीर्ति भारती - फोटो : daily mail
विज्ञापन
कीर्ति एक खास मिशन पर है। ऐसा मिशन जो हर किसी के बस की बात नहीं। ये लड़की नाबालिग शादियां रोकती है। अब तक  ये 900 से ज्यादा मासूम बच्चियों की शादी रोककर उन्हें नई जिंदगी दे चुकी है। इस मिशन पर कीर्ति को जान से मारने तक की धमकियां मिलती हैं लेकिन उसे परवाह नहीं।
विज्ञापन


कीर्ति ने पिछले 4 सालों में 900 से अधिक छोटी-छोटी बच्चियों की शादी पर रोक लगाई है। कीर्ति को इस काम में बहुत परेशानियां झेलनी पड़ी हैं पर उसने हार नहीं मानी। 

सारथी ट्रस्ट - फोटो : daily mail
4 साल पहले उसने पहली बार एक लड़की को बाल विवाह का शिकार होने से बचाया था और उसके बाद से ही वह इस काम के साथ जुड़ी हुई है। कीर्ति ने इन लड़कियों के लिए एक शेल्टर होम बनाया है जिसका नाम सारथी ट्रस्ट रखा गया है। इस होम में इन लड़कियों को रखने के साथ-साथ शिक्षा और रोजगार के अवसर भी दिए जाते हैं ताकि ये आत्मनिर्भर बन सकें। कीर्ति का कहना है कि उसे इन लड़कियों के बीच बहुत अच्छा लगता है। वह इन लड़कियों को इस होम में घर जैसी परिवेश देती है ताकि वह अपने परिवार को याद न करें। साथ ही उनके साथ हुए दर्दनाक हादसों को भी भूल सके। वह अपनी पूरी जिंदगी इन लोगों के साथ ही बिताना चाहती है। कीर्ति ने फर्स्ट एवर चाइल्ड मेरिज एनलमेंट का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी दर्ज किया है। 
विज्ञापन

बाल विवाह पीड़िता के साथ कीर्ति - फोटो : daily mail
हाल ही में कीर्ति ने एक 17 साल की लड़की को जबरन शादी करने से रोका था। इस लड़की के ससुरालवालों ने कीर्ति को ऐसा करने के लिए जान से मारने की धमकी भी दी थी लेकिन कीर्ति नहीं डरी और उसने उस लड़की का साथ दिया। वह लड़की शादी से पहले आधी रात को अपने घर से भाग गई थी जिसे कीर्ति ने बचाया और अपने साथ जोधपुर के बारमेड़ ले गई। अब वह लड़की कीर्ति के साथ उसके शेल्टर होम में ही रहती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें