फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JEE Advanced 2023: गुवाहाटी जोन से आईआईटी जेईई एडवांस्ड में टॉपर बनीं अक्षरा,इंजीनियरिंग में बेहतर करना लक्ष्य

Mon, 19 Jun 2023 08:55 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार


JEE Advanced 2023: पूरे परिवार के साथ दरभंगा में रहकर पढ़ाई कर अक्षरा ने आईआईटी जेईई एडवांस्ड में गुवाहाटी जोन से लड़कियों में टॉपर बनी हैं। रिजल्ट सुनते ही अक्षरा का पूरे परिवार खुशी से झूम उठा।
विज्ञापन
Jee Advanced 2023 topper - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

IIT JEE Advanced Topper: बिहार के दरभंगा में पूरे परिवार के साथ रहकर पढ़ाई कर अक्षरा आईआईटी जेईई एडवांस्ड में गुवाहाटी जोन से लड़कियों में टॉपर बनी हैं। रिजल्ट सुनते ही अक्षरा का पूरे परिवार खुशी से झूम उठा। एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। वहीं आसपास के लोग भी अक्षरा की इस कामयाबी पर खुशी जता रहे हैं।

विज्ञापन

दरअसल, अक्षरा सीतामढ़ी जिला के आवापुर की मूल निवासी हैं। अक्षरा के पिता रमेश शाह वर्तमान में दरभंगा शहर के राजकुमारगंज में रहते हैं। जो दरभंगा जिला के मध्य विद्यालय गौसा घाट में प्रधानाध्यापक हैं और माता  विजेता देवी गृहिणी हैं। अक्षरा दो बहन एवं एक भाई हैं। छोटी बहन इस वर्ष मैट्रिक की है, जबकि भाई नौंवी कक्षा में पढ़ रहा है। अक्षरा ने 12वीं की परीक्षा में भी जिले में टॉप किया था।

NEET की परीक्षा में 610 अंक लेकर उसने पहले डॉक्टर बनने का मार्ग प्रशस्त कर लिया था। अब JEE मेंस की परीक्षा में गुवाहाटी जॉन में टॉप करने के बाद उसकी सोच बदल रही है। उसने कहा कि बेहतर है कि मैं इंजीनियरिंग के क्षेत्र में ही चली जाऊं।
विज्ञापन

वहीं सफलता मिलने के बाद मां श्यामा मंदिर पहुंची अक्षरा ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह मेरे दो साल की मेहनत का फल है। रिजल्ट सुनकर मैं और मेरे परिवार के लोग काफी खुश हैं। यह दौड़ मेरे लिए काफी कठिन थी। इसमें रोज सुबह उठकर मुझे अपने उपर विश्वास रख कर सुबह से रात तक पढ़ना पड़ता था और बीच-बीच में ब्रेक लेकर फ्रेश भी होना पड़ता था। ताकि दिमाग शांत रहें। हर दिन मेरा यह मकसद रहता था कि जितना मैं मेहनत कर संकू, उतना मैं मेहनत करूं, ताकि मैं जब रात में सोने जाऊं ,तब यह लगे की मैंने पूरी पढ़ाई किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें