फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएलए के यतन को मिला बेस्ट शॉर्ट फिल्म निर्माता का अवॉर्ड, स्वच्छ भारत मिशन पर थी कहानी

Thu, 11 Jan 2018 05:57 PM IST
एजुकेशन डेस्क, अमर उजला
विज्ञापन
college
विज्ञापन
जीएलए विश्वविद्यालय, मथुरा के अल्यूमिनाई छात्र ने नौकरी छोड़कर फिल्म जगत की दुनिया में हाथ बढ़ाया है। छात्र ने स्वच्छ भारत पर शॉर्ट फिल्म बनाकर सर्वश्रेष्ठ 20 का अवार्ड जीता है। यह अवार्ड छात्र को केन्द्रीय मंत्री ने प्रदान किया।
विज्ञापन


महोली रोड़ निवासी जीएलए विश्वविद्यालय,के अल्यूमिनाई रह चुके छात्र यतन सिंह एमसीए के छात्र थे। विश्वविद्यालय से छात्र का चयन कोम्प्यूआरएक्स इंफोटेक प्रा.लि. में हुआ। यहां करीब एक वर्ष कार्यरत रहे। पिता ओमप्रकाश  चौधरी के फिल्म प्रोड्यूसर होने के चलते छात्र ने भी पिता के पदचिन्हों पर चलने की ठान ली और फिल्म जगत की दुनिया में पूर्ण तरीके से बस गए। छात्र ने स्वच्छ भारत मिशन पर दो तरीके की फिल्म तैयार की हैं। इसमें मथुरा शहर को शामिल किया गया है। 

हाल ही में न्यू दिल्ली में नेशनल फिल्म कारपोरेशन लि. के तत्वावधान में  मिनिस्ट्री ऑफ इंफोरमेशन एण्ड ब्रॉडकास्टिंग ने नेशनल शॉर्ट  फिल्म फेस्टिवल कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें देश के कोने-कोने से आये करीब 11 हजार फिल्म निर्माताओं ने अपनी-अपनी शॉर्ट  फिल्मों का प्रदर्शन किया। इस फिल्म प्रदर्शन में छात्र को सर्वश्रेष्ठ 20 का अवार्ड केन्द्रीय मंत्री ने प्रदान किया।
विज्ञापन


 
Trending Videos

यही नहीं पुणे में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय शॉर्ट  फिल्म फेस्टिवल में 11 देशों से शॉर्ट  फिल्म निर्माता शामिल हुए। इस दौरान छात्र यतन ने भी अपनी स्वच्छ भारत पर बनी फिल्म का प्रदर्शन किया और बेस्ट फिल्म का अवार्ड प्राप्त किया।

छात्र ने इस कामयाबी का श्रेय जीएलए विश्वविद्यालय के शिक्षकों को दिया। एमसीए के शिक्षकों द्वारा दी गई शिक्षा के कारण ही यहाँ तक पहुंचने में कामयाबी मिली है। छात्र ने कहा कि सबसे बड़ी बात यह है कि विश्वविद्यालय से पढ़ाई के दौरान ही छात्रों को रोजगार मिल जाता है।

छात्र को मिली कामयाबी पर विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. आनंद सिंह जलाल ने शुभकामनाएं प्रदान कीं। शिक्षक डाॅ. आशीष  शर्मा ने बताया कि पढ़ाई के दौरान छात्र यतन की क्रियाशीलता के गुण को उन्होंने तभी पहचान लिया था कि यतन पढ़ाई में सामान्य होने के बावजूद अन्य कार्यकलापों में अपनी भूमिका निभाने में कोई कसर नहीं छोड़ता था। आज छात्र तकनीकी रूप से सक्षम निर्देशक का कार्यभार निभा रहा है। जो कि जीएलए के लिए गर्व की बात है।
 
 
विज्ञापन

पर्यावरण फिल्म की स्क्रिप्ट तैयार

देश  को वातावरणमय बनाने के लिए छात्र यतन का इनवायरन्मेंट (पर्यावरण) फिल्म पर कार्य चल रहा है। फिल्म की स्क्रिप्ट तैयार हो चुकी है। छात्र ने लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए आओ हम सब वृक्ष लगायें एवं हम बच्चों का नारा है, ये भारत देश हमारा है... गीत तैयार कर फिल्म में  प्रदर्शित किए हैं।

ब्रजबुड फिल्म एसोसिएशन का गठन

छात्र ने फिल्म बनाने के लिए ‘‘ब्रजबुड फिल्म आर्टिस्ट एसोसिएशन-2012‘‘ का गठन किया है। इसके अन्तर्गत अब तक छात्र ने तीन फिल्म और एक दर्जन से अधिक एलबम गीत तैयार कर चुके हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें