फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

Bihar Board Topper: राजमिस्त्री का बेटा बना बिहार मैट्रिक टॉपर, पूरे राज्य में पाई आठवीं रैंक

अमर उजाला ब्यूरो, पटना Published by: देवेश शर्मा Updated Sat, 01 Apr 2023 06:55 PM IST

सार

Bihar Board Topper: बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट जारी होने के बाद हम आपको सभी टॉपर्स से मिलवा रहे हैं। बक्सर जिले के पवनी में राजमिस्त्री का बेटा मैट्रिक की परीक्षा में पूरे सूबे में आठवां स्थान प्राप्त कर जिले का मान बढ़ाने का काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ajeet, Bihar Board Matric Topper - फोटो : अमर उजाला पटना

Bihar Board Result 2023 Matric Topper: बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट जारी होने के बाद हम आपको सभी टॉपर्स से मिलवा रहे हैं। बक्सर जिले के पवनी में राजमिस्त्री के बेटे ने मैट्रिक की परीक्षा में पूरे सूबे में आठवां स्थान प्राप्त कर जिले का मान बढ़ाया है। अजीत ने बिहार बोर्ड मैट्रिक मेरिट लिस्ट में 478 अंक यानी 95.6 प्रतिशत अंक प्राप्त करते हुए आठवीं रैंक पाई है। अजीत के पिता शंभूनाथ सिंह राजमिस्त्री हैं और गांव में भवन निर्माण कार्यों में दैनिक मजदूरी पर काम करते हैं। 

अजीत कुमार मैट्रिक के परीक्षा परिणाम से काफी खुश है। अजीत ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता - पिता के अलावा विद्यालय के शिक्षकों दिया है। अजीत आगे चलकर डिफेंस में जाकर देश सेवा करना चाहता है। साथ ही अजीत ने बताया कि हमे पढ़ाई के लिए परिजनों ने कभी दबाव नहीं बनाया है लेकिन जब भी समय मिलता था उसमें मन लगाकर अध्ययन करता था।

पिता शंभूनाथ सिंह ने बताया कि पढ़ाई के दौरान बेटे के लिए जो भी जरूरी आवश्यकता होती थी, पूरी करने का प्रयास करता हूं। आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण उसे गांव के ही सरकारी उत्क्रमित मध्य विद्यालय में पढ़ने के लिए भेज रहे थे। वहीं, अजीत शुरू से ही होनहार रहा और हमेशा टॉप करता रहा है।

स्कूल के शिक्षकों को अजीत पर नाज है और उन्हें उम्मीद भी थी कि वह गांव पवनी का नाम रौशन करेगा। टॉपर बनने के बाद से ही अजीत के घर बधाई देने वालों का तांता लगा गया। मां पूनम देवी दरवाजे पर बधाई देने वाले जो भी पहुंच रहे थे, उनका मुंह मीठा करा रही थी। दादा मुसाफिर सिंह और दादी ने भी पोते को मिठाई खिलाकर आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया है।  
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next