गणित एक ऐसा विषय है, जिससे ज्यादातर विद्यार्थी दूर भागते हैं। वहीं, कुछ ऐसे स्टूडेंट्स भी होते हैं, जिनको इससे बड़ा लगाव होता है। आसान शब्दों में कहें, तो एक ओर जहां गणित बहुतों को बड़ा कठिन लगता है, वहीं कुछ को यह विषय सरल लगता है। मगर इस विषय से दूर रहकर आप अपने कॅरियर को नहीं संवार सकते हैं। खासकर, अगर आप सरकारी नौकरी की चाहत रखते हैं, तो गणित से दोस्ती करनी ही पड़ेगी।
किसी विश्वविद्यालय/कॉलेज की प्रवेश परीक्षा हो, या फिर सरकारी नौकरी की प्रतियोगी परीक्षा, इन सभी में गणित के प्रश्न पूछे जाते हैं। बैंकिंग से लेकर एसएससी, सीजीएल, सी-टेट, सीडीएस, एयरफोर्स Y ग्रुप और रेलवे जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं में बड़ी संख्या में गणित के प्रश्न होते हैं। इन परीक्षाओं में तभी सफल हो पाएंगे, जब इस विषय पर आपकी मजबूत पकड़ होगी।
सरकारी नौकरी में सफलता गणित पर क्यों निर्भर?
किसी भी परीक्षा में सफलता तभी मिलती है, जब आपके नंबर ज्यादा होते हैं। ज्यादातर विषयों में 100 प्रतिशत नंबर पाने की गुंजाइश कम होती है, लेकिन गणित में आप 100 प्रतिशत नंबर पर सकते हैं। यह एक ऐसा विषय है, जिसमें प्रश्न सही होने पर पूरे नंबर मिलते हैं। यही वजह है कि किसी भी परीक्षा में अगर आपने गणित के प्रश्न सही हल किए हैं, तो उसमें आपकी सफलता काफी हद तक निश्चित हो जाती है।
10वीं-12वीं के गणित पर फोकस
सरकारी नौकरी के लिए होने वाली ज्यादातर प्रतियोगी परीक्षाओं में 10वीं-12वीं तक के गणित के प्रश्न पूछे जाते हैं। ऐसे में जरूरी है कि 10वीं-12वीं के गणित पर फोकस किया जाए। अगर आपने इन कक्षाओं के गणित को अच्छी तरह समझ और सुलझा लिया, तो आपके लिए आगे के रास्ते खुल जाते हैं। आमतौर पर इन कक्षाओं में पढ़ने के दौरान तो सवाल हल करना आसान होता है, लेकिन बाद में जब प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करते हैं, तो इन्हीं प्रश्नों को हल करना कठिन लगता है। 10वीं से 12वीं तक के गणित को समझ लेंगे, तो आप सरकारी नौकरी की परीक्षा में पहली बार ही सफलता पा सकते हैं।
गणित से डरें नहीं, कर लें दोस्ती
गणित से डरने, यानी दूर भागने की जरूरत नहीं है। यह ऐसा शानदार विषय है, जो एक बार समझ में आ गया, तो आपकी इससे दोस्ती हो जाएगी। दरअसल, गणित फॉर्मूलों वाला विषय है। अन्य विषयों में आपको हर प्रश्न के लिए उसका उत्तर याद करना पड़ता है, लेकिन गणित का एक फॉर्मूला पूरी तरह समझ में आ गया, तो उससे कई प्रश्न हल कर लेंगे। इसके लिए आप
safalta.com की मदद ले सकते हैं।
Safalta.com सरकारी नौकरी की परीक्षा में सफल बनाने में करेगा मदद
सफलताडॉटकॉम एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां आपको बेहद अनुभवी टीचर्स से पढ़ने का मौका मिलता है। सफलता के पास मैथ्य के सुपरहीरो कहे जाने वाले भगवती सर हैं, जिनका 20 साल का अनुभव है। इनसे आप घर बैठे गणित का ज्ञान हासिल सकते हैं। इनके पढ़ाने का तरीका इतना बेहतरीन है कि गणित का मुश्किल से मुश्किल फॉर्मूला आसानी से समझ में आ जाएगा।
सफलता 15 जून से मैथ्स का स्पेशल कोर्स शुरू कर रहा है। इसके तहत SSC, रेलवे, बैंकिंग, पुलिस, एयरफोर्स Y ग्रुप, CDS, AFCAT, CTET, CSAT, लेखपाल और दूसरी राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं के कोर्स को कवर कर सकते आपके पास गणित को लेकर अपना डर भगाने और सरकारी नौकरी के लिए तैयारी शुरू करने का शानदार मौका है। खास बात यह है कि इसके लिए आपको कहीं जाने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी, यानी ऑनलाइन क्लास चलेगी और फीस भी बहुत कम देनी होगी।
वैसे तो इसकी फीस 7,999 रुपये है, लेकिन अभी सिर्फ 1,999 रुपये में एडमिशन मिल रहा है। इसकी वैलिडिटी 1 साल की होगी। इसका मतलब मात्र 176 रुपये महीने में आप भगवती सर से गणित पढ़ सकते हैं। तो फिर देर किस बात की, यहां क्लिक करके अभी
safalta.com के नए बैच में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को पूरा करने में जुट जाएं।