10 से 16 वर्ष की आयु वाले छात्रों को लगेगा टीका
यह टीका 10 और 16 वर्ष की आयु के केवल उन छात्रों को लगेगा जिनको अभी तक टीका नहीं लगा है। इसके लिए पात्र छात्रों की सूची तैयार की जाएगी। टीकाकरण के लिए माता-पिता की लिखित सहमति जरूरी होगी।
ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद छात्रों और उनके अभिभावकों को टीकाकरण के महत्व के संबंध में जागरूक किया जाएगा। टीकाकरण के लिए जिला उप शिक्षा निदेशकों को नोडल अधिकारी के तौर पर नियुक्त किया गया है।
स्कूलों में टीकाकरण सत्र का होगा आयोजन
स्कूल में टीकाकरण सत्र आयोजित और संचालित करने में मदद के लिए शिक्षकों को नियुक्त करने के निर्देश दिए गए है। स्कूल समय के दौरान टीकाकरण सत्र आयोजित करने को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों के साथ समन्वय करना होगा।
छात्रों और उनके अभिभावकों को टीकाकरण सत्र की तारीख और समय के बारे में सूचित किया जाएगा। टीकाकरण के बाद आधे घंटे तक छात्रों को निगरानी के लिए एक स्थान/कमरे में रखा जाएगा। साथ ही यह सुनिश्चित करना होगा कि छात्र टीकाकरण के दिन नाश्ता करके स्कूल आएं।