फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KVS: ऑनलाइन क्लास के जरिए पढ़ेंगे छठी से आठवीं तक के छात्र, तैयार है पूरा टाइम टेबल

Sun, 12 Apr 2020 02:09 PM IST
Jaya Tripathi एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

Kendriya Vidyalaya : सोमवार से राष्ट्रीय राजधानी के केंद्रीय विद्यालयों में कक्षा छठी से 8वीं तक के छात्रों के लिए ऑनलाइन क्लास शुरू हो जाएंगी। जिसके लिए टाइम टेबल तैयार हो गया है। इन स्कूलों में नौवीं और 12वीं की कक्षा पहले से ही ऑनलाइन चल रही हैं। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक के सुझाव के बाद केन्द्रीय विद्यालय संगठन ने यह कदम उठाया है। 

विज्ञापन

 

अकेडमिक कैलेंडर जारी रखने के लिए और कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन के सदुपयोग करने के लिए केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने ऑनलाइन माध्यमों के प्रयोग से कक्षाओं को आरंभ करने का सुझाव दिया। इसके लिए छात्रों को फेसबुक पर अपनी आईडी बनानी होगी और यूट्यूब के माध्यम से भी पढ़ सकते हैं। वहीं नौवीं से 12वीं कक्षा के अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन क्लास में भाग लेते हुए 90,000 बार वीडियो देखें और 40,000 बार कमेंट किये है। इन लाइव कक्षाओं को शुरू करने के लिए सभी विषयों और कक्षाओं के शिक्षकों की एक टीम को चुना गया है।
विज्ञापन


केंद्रीय विद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें  - IIT: लॉकडाउन के बीच संस्थान की कोशिश, छात्र ऐसे कर सकेंगे ऑनलाइन इंटर्नशिप
 
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें