फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IIT: लॉकडाउन के बीच संस्थान की कोशिश, छात्र ऐसे कर सकेंगे ऑनलाइन इंटर्नशिप

Sun, 12 Apr 2020 12:10 PM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
आईआईटी कानपुर
विज्ञापन
जब कोरोना वायरस जैसी गंभीर महामारी हमारे देश में तबाही मचा रही है तब इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT- Indian Institute of Technology) खड़गपुर ने परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए कंपनियों के साथ एक प्लेसमेंट टास्क फोर्स का गठन भी किया है। जिससे छात्रों को पता चलता रहे कि कहा कहा नौकरी के मौके हैं।
विज्ञापन


संस्थान के एक अधिकारी ने शनिवार को कहा, पूरे देश में लॉकडाउन के चलते, आईआईटी-खड़गपुर ने अपने छात्रों को अपने विभागों में गर्मियों में इंटर्नशिप के लिए आवेदन करने की सलाह दी है।
इसके अलावा उन्होंने कहा है कि छात्र ऑनलाइन इंटर्नशिप की पेशकश करने वाली कंपनियों से भी संपर्क कर सकते हैं।

आईआईटी-खड़गपुर के छात्र इस साल अप्रैल से जुलाई तक इंटर्नशिप करेंगे। बता दें कि आईआईटी-खड़गपुर ने कंपनियों के साथ संपर्क बनाने के लिए एक प्लेसमेंट टास्क फोर्स का गठन किया है। ये गठन इसलिए किया गया है कि ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोरोनोवायरस के प्रकोप के बीच प्लेसमेंट ऑफर लगातार आते रहें। इसके अलावा छात्र ऑनलाइन इंटर्नशिप कराने वाली कंपनी के संपर्क में र सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


ध्यान दें कि  2019-20 के वित्तीय वर्ष में कुल 1,306 प्रस्ताव किए गए थे और अब तक कोई रद्द नहीं हुआ है।

ये भी पढ़ें- UP Board 2020 : 12वीं पास भी कर सकते हैं इन सरकारी नौकरियों के लिए आवेदन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें