फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना मरीजों के लिए छात्रों ने बनाया रोबोट 'पृथ्वी', सीबीएसई ने ट्वीट कर दी जानकारी

Fri, 17 Apr 2020 09:30 AM IST
Jaya Tripathi एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
CBSE Board 2020 : कोरोना वायरस की वजह से लागू हुए लॉकडाउन में फोन से एक- दूसरे से बात करके राजधानी के निजी स्कूलों के छात्रों ने एक रोबोट बनाया है। इस रोबोट को 'पृथ्वी' नाम दिया है, तथा यह रोबोट कोरोना मरीजों के लिए मददगार हो सकता है। इस रोबोट के बारे में सीबीएसई ने ट्वीट करके जानकारी दी तथा इस कार्य की सराहना भी की है। 
विज्ञापन


'पृथ्वी' रोबोट बनाने वाले छात्रों में आईआईटी वर्ल्ड स्कूल पीतमपुरा में कक्षा 12वीं में पढ़ने वाले सौरव महेशकर और इसी स्कूल में 10वीं के छात्र निशांत चांदना और मॉडर्न स्कूल बाराखंभा के 12वीं के छात्र आदित्य दुबे हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार निशांत ने बताया कि मेरी रुचि रोबोटिक्स में है। सौरव महेशकर का कहना है कि यह रोबोट न केवल सस्ता है, बल्कि आसानी से प्रयोग में भी आ सकता है।

 
बता दें कि 'पृथ्वी' कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों को दवा और खाना पहुंचाने में सक्षम है। इस रोबोट की मदद से डॉक्टर और मरीज के बीच विडियो कॉन्फ्रेंसिंग भी की जा सकती है। जिससे डॉक्टर को मरीज के पास जाने की आवश्यकता नहीं होगी। इस रोबोट को मोबाइल एप के द्वारा भी नियंत्रित किया जा सकता है। 
विज्ञापन


 

ये भी पढ़ें : कोरोना वायरस की वजह से 157 करोड़ विद्यार्थियों की शिक्षा हुई प्रभावित - यूनेस्को

शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें... 
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें ...

ये भी पढ़ें :
 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिए निर्देश, जल्द शुरू हों ऑनलाइन कक्षाएं

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें