फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टूडेंट्स के पास सीधे सरकार से बात करने का मौका, मंत्री जी देंगे आपके सवालों के जवाब

Tue, 06 Aug 2019 01:06 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

  • मानव संसाधन विकास मंत्रालय का इनोवेशन सेल आयोजित कर रहा है कार्यक्रम
  • केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक देंगे आपके सवालों के जवाब
  • शिक्षा, पर्यावरण और जल संरक्षण के मुद्दों पर पूछ सकते हैं सवाल
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगर आपके मन में पर्यावरण, जल संरक्षण या शिक्षा के क्षेत्र से जुड़ा कोई सवाल है, तो आप सीधे केंद्रीय मंत्री से पूछ सकते हैं। भारत सरकार का मानव संसाधन विकास विभाग आपको ये मौका दे रहा है। मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक आपके सवालों के जवाब देंगे।

विज्ञापन


इतना ही नहीं, सवाल भेजने वालों में से भी विजेता चुने जाएंगे। जिनके सवाल सबसे अच्छे होंगे, उनका चयन किया जाएगा। इन चयनित विजेताओं को केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक द्वारा साइन की गई एक किताब और एक टी-शर्त पुरस्कार के रूप में दी जाएगी।

आगे समझें, कैसे और कहां पूछ सकते हैं अपने सवाल

दरअसल, मानव संसाधन विकास मंत्रालय (MHRD) का इनोवेश सेल (MIC) एक टॉक सीरिज का आयोजन करने जा रहा है। इसका नाम है 'इंडियाज फर्स्ट लीडरशिप टॉक सीरीज'। यह टॉक सीरीज रमेश पोखरियाल निशंक के साथ होगी। आप इस टॉक सीरीज को फेसबुक लाइव और यू-ट्यूब पर देख सकेंगे। इसी के लिए मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने देश भर के स्टूडेंट्स से संबंधित विषयों पर उनके सवाल मंगाए हैं।
  • सवाल भेजने के लिए आपको एमएचआरडी के इनोवेशन सेल (MIC) की वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके होम पेज पर आपको 'इंडियाज फर्स्ट लीडरशिप टॉक सीरीज' से संबंधित लिंक मिलेगी। इसके जरिए आप उस पेज तक पहुंच सकते हैं जहां आपको अपने सवाल भेजने हैं। 
  • हालांकि, आपको ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है। हम आगे एक डायरेक्ट लिंक दे रहे हैं, जिस पर क्लिक करते ही वो पेज खुल जाएगा जहां आपको सवाल भेजने हैं। 
  • इस पेज पर दी गई जगह में आप अपना सवाल, अपना नाम, संस्थान का नाम, शहर, राज्य, ई-मेल आईडी व मोबाइल नंबर की जानकारी भर कर सबमिट कर सकते हैं।

    ये भी पढ़ें : JEE Main 2020: इस तारीख से शुरू होने वाले हैं आवेदन, NTA ने बताया शेड्यूल
बता दें कि सवाल भेजने की अंतिम तारीख 7 अगस्त 2019 है।
विज्ञापन

इस संबंध में मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने ट्वीट भी किया है। यहां उन्होंने लिखा है कि 'मैं सभी स्टूडेंट्स से अपील करता हूं कि वे 7 अगस्त 2019 तक अपने सवाल हमें भेजें। मैं लीडरशिप टॉक सीरीज कार्यक्रम के दौरान आपके सवालों के जवाब देने की कोशिश करूंगा'।

इच्छुक स्टूडेंट्स सवाल भेजने के लिए यहां क्लिक करें

ये भी पढ़ें : CBSE 2020: ऐसा रहेगा 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षाओं का शेड्यूल, शुरू हुईं तैयारियां
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें