शारदा ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूट
कार्यशाला के मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता श्री अभिषेक तिवारी ने उत्तर प्रदेश राज्य में स्टार्टअप के महत्व पर प्रकाश डालते हुये इसके वर्गीकरण, इंक्यूवेटर्स की महत्ता, स्टार्टअप्स एवं सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के बारे में संक्षिप्त ज्ञान दिया। उन्होंने सूचित किया कि उत्तर प्रदेश सरकार इंक्यूवेटर केन्द्रों के प्रोत्साहन हेतु करोड़ों रुपये का अनुदान दे रही है, जिससे प्रदेश के नौजवान सफल व्यवसायी बन सकें। तमाम सरकारी योजनाओं जिनके जरिये उत्तर प्रदेश सरकार स्टार्टअप स्थापित कर रही है, आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है और जो कोई भी निजी व्यवसाय के लिए आगे आता है तो उसे सम्बन्धित व्यवसाय में प्रशिक्षण देकर हर तरह की मदद पर भी प्रकाश डाला जा रहा है।
जिला उद्योग केन्द्र मथुरा एवं अलीगढ़ से श्री बी.के. सुथेल ने भी निजी व्यवसाय को शुरू करने के लिए अनेक योजनाओं पर सरल विधियों एवं आर्थिक सहायता से सम्बन्धित जिला उद्योग केन्द्र एवं बैंकों की मदद पर प्रकाश डाला। हिन्दुस्तान कॉलेज ऑफ साइंस एण्ड टेक्नोलॉजी द्वारा आयोजित इस कार्यशाला के अंतिम सत्र में आई. बी. हब्स के उपाध्यक्ष श्री अभिनव पाण्डेय ने उद्यमशीलता एवं शुरूआत पर अपना संक्षिप्त वक्तव्य दिया। अपने संक्षिप्त संवाद में ओला केब्स एवं फ्लिपकार्ट के उदाहरण लेकर व्यवसायी करण के एक-एक बिंदु पर विस्तृत प्रकाश डाला।
कार्यशाला में लगभग 100 उदीयमान अभियंताओं जो कि हिन्दुस्तान कॉलेज के अलावा आई.ई.टी. खंदारी सहित आगरा-मथुरा के तमाम इंजीनियरिंग कॉलेजों के प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। इस कार्यशाला के अंत में इलेक्ट्रॉनिक्स एण्ड कम्युनिकेशन विभाग के सहायक आचार्य श्री ए मुकंदलाल ने सभी अतिथि, विशिष्ट अतिथि एवं मुख्य अतिथि वक्ताओं का, कॉलेज प्रबंधन एवं प्रशासन सहित निदेशक डॉ. राजीव कुमार उपाध्याय, अधिशासी निदेशक प्रो. वी.के.शर्मा को उनके प्रोत्साहन एवं समर्थन के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
हिन्दुस्तान कॉलेज के इस कार्यशाला में संस्थान के डीन स्टूडेंट वैलफेयर डॉ. संदीप अग्रवाल, सिविलि एवं इनवायरमेंटल विभागाध्यक्ष डॉ. वी.के.गुप्ता, इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी के विभागाध्यक्ष श्री शंकर ठवकर, सहायक आचार्य श्री विजय कट्टा, श्री राहुल जैन, खेलकूद निदेशक डॉ. राजेश कहरवार सहित इलेक्ट्रॉनिक्स एण्ड कम्युनिकेशन विभाग के समस्त शिक्षकगण एवं आई.टी. खंदारी आगरा के तमाम शिक्षकगण मौजूद रहे।