श्रीमंत शंकरदेव यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज ने MBBS, BDS सहित कई पाठ्यक्रमों के परिणाम घोषित कर दिए हैं।
- फोटो : freepik
SSUHS Result 2024: श्रीमंत शंकरदेव यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (SSUHS) ने हाल ही में एमबीबीएस, बीडीएस, बीएससी नर्सिंग, बीफॉर्मा (MBBS, BDS, BSc Nursing, BPharma) और अन्य परीक्षाओं जैसे विभिन्न पाठ्यक्रमों के सेमेस्टर/वार्षिक परिणाम घोषित किए हैं। परिणाम एसएसयूएचएस की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन जारी किया गया है।
जो भी उम्मीदवार श्रीमंत शंकरदेव यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज के इन यूजी, पीजी पाठ्यक्रमों की परीक्षाओं में शामिल हुए, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। छात्र अपने रोल नंबर के माध्यम से अपना SSUHS परिणाम पीडीएफ देख सकते हैं।