अभ्यर्थी 16 नवंबर की शाम 05 बजे तक आयोग की वेबसाइट पर प्रश्न पत्र के साथ अंतिम उत्तर कुंजी की जांच कर सकते हैं। अंतिम तिथि के बाद ऑफिशियल वेबसाइट से आंसर-की का लिंक हटा दिया जाएगा, इसलिए अभ्यर्थी समय रहते अपने उत्तर की जांच कर लें।
आंसर की डाउनलोड करने के स्टेप्स
- SSC MTS 2022 परीक्षा की फाइनल आंसर की डाउनलोड करने के लिए सबसे छात्रों को एसएससी की वेबसाइट ssc.nic.in पर जाना होगा।
- होम पेज पर "मल्टी टास्किंग (नॉन टेक्निकल) कर्मचारी परीक्षा 2021 के कंप्यूटर आधारित परीक्षा (पेपर- I) के प्रश्न पत्र के साथ अंतिम उत्तर कुंजी को अपलोड करने वाले लिंक पर क्लिक करें।
- फाइनल आंसर की के लिंक पर क्लिक करें।
- अपनी लॉग इन डिटेल्स भरें।
- आंसर की इसके बाद आपके स्क्रीन पर दिखने लगेगी।
- आंसर की डिटेल्स चेक करने के बाद उसे डाउनलोड करें।
- आंसर की का एक प्रिंट आउट निकालकर रख लें, जिससे बाद में आपको कुछ चेक करने में आसानी होगी।
इतने पदों पर होगी भर्ती
छात्रों के पास फाइनल आंसर की डाउनलोड करने की सुविधा 16 नवंबर तक रहेगी। इस परीक्षा के माध्यम से मल्टी टास्किंग स्टाफ के 3698 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए 22 मार्च से 30 अप्रैल 2022 तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे।
नवंबर में होगी टियर-2 परीक्षा
एसएससी एमटीएस टियर-1 परीक्षा 05 जुलाई से 22 जुलाई 2022 तक ऑनलाइन माध्यम से आयोजित की गई थी। टियर-1 परीक्षा में सफल अभ्यर्थी टियर 2 परीक्षा में बैठने के योग्य होंगे। यह परीक्षा 06 नवंबर 2022 को आयोजित की जाएगी। इसके लिए एडमिट कार्ड भी तय समय के अंदर आयोग की वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा।