फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC MTS Final Answer Key 2023: एसएससी एमटीएस परीक्षा की फाइनल उत्तर कुंजी जारी, ऐसे करें चेक

Fri, 03 Nov 2023 05:46 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

SSC MTS Final Answer Key 2023: एसएससी ने मल्टी टास्किंग (गैर-तकनीकी) स्टाफ और हवलदार (सीबीआईसी और सीबीएन) परीक्षा 2022 के प्रश्न पत्र के साथ फाइनल उत्तर कुंजी जारी कर दी है।
विज्ञापन
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

SSC MTS Final Answer Key 2023 Out: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने मल्टी टास्किंग (गैर-तकनीकी) स्टाफ और हवलदार (सीबीआईसी और सीबीएन) परीक्षा 2022 के प्रश्न पत्र के साथ फाइनल उत्तर कुंजी जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट  ssc.nic.in के माध्यम से फाइनल उत्तर कुंजी देख सकते हैं। अभ्यर्थी 17 नवंबर तक फाइनल आंसर की डाउनलोड कर सकेंगे।

विज्ञापन

कर्मचारी चयन आयोग ने 18 अक्तूबर को मल्टी टास्किंग (नॉन टेक्निकल) स्टाफ और हवलदार (सीबीआईसी और सीबीएन) परीक्षा 2022 का फाइनल परिणाम घोषित कर दिया है। योग्य/गैर-योग्य उम्मीदवारों के अंक 07 नवंबर को आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध कराए जाएंगे। यह सुविधा 21 नवंबर तक उपलब्ध रहेगी। उम्मीदवार अपने पंजीकरण नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके अपने व्यक्तिगत अंक देख सकते हैं।
विज्ञापन

आयोग ने लिखित परीक्षा 01 से 14 सितंबर तक देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की थी। अस्थायी उत्तर कुंजी 17 सितंबर को जारी की गई थी। उम्मीदवारों से प्राप्त अभ्यावेदन के आधार पर, आयोग ने अपनी वेबसाइट पर एसएससी एमटीएस अंतिम उत्तर कुंजी 2023 अपलोड कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें