SSC MTS 2023: कर्मचारी चयन आयोग ने मल्टी टास्किंग स्टाफ नॉन टेक्निकल और हवलदार के 11409 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन आवेदन पत्रों में सुधार करने के लिए करेक्शन विंडो खोल दी गई है।
SSC MTS Correction Window 2023: कर्मचारी चयन आयोग ने मल्टी टास्किंग स्टाफ के पदों पर भर्ती आवेदन पत्रों में सुधार के लिए विंडो खोली है। उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र में इसके जरिए सुधार कर सकते हैं। एसएससी एमटीएस के आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार एसएससी एमटीएस आवेदन सुधार प्रक्रिया 02 से 03 मार्च सुबह 11 बजे तक जारी रहेगी।
विज्ञापन
कर्मचारी चयन आयोग मल्टी टास्किंग स्टाफ 2023 के लिए आवेदन की प्रक्रिया 18 जनवरी 2023 से शुरू हुई थी। उम्मीदवारों के पास 17 फरवरी 2023 तक इन पदों के लिए आवेदन करने का समय दिया गया था। इसके साथ ही सफलता पूर्वक आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास 19 फरवरी 2023 तक शुल्क का भुगतान करने का समय था।