1 मार्च तक कर सकते हैं डाउनलोड
आयोग ने कहा, "उम्मीदवार एलडीसी उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए अपने परीक्षा रोल नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके नीचे दिए गए लिंक पर लॉग इन कर सकते हैं। यह सुविधा उम्मीदवारों के लिए 16 फरवरी से 1 मार्च, 2024 तक उपलब्ध रहेगी। उम्मीदवार संबंधित प्रश्न पत्र के साथ अपनी अंतिम उत्तर कुंजी का प्रिंट आउट ले सकते हैं, क्योंकि उपरोक्त निर्दिष्ट समय सीमा के बाद यह उपलब्ध नहीं होगी।"
"वरिष्ठ सचिवालय सहायक/अपर डिवीजन क्लर्क ग्रेड लिमिटेड विभागीय प्रतियोगी परीक्षा 2017 के पद के लिए उम्मीदवारों से अनुरोध है कि वे लॉगिन के लिए उपयोगकर्ता आईडी के रूप में अपने रोल नंबर से पहले "डी" डालें। उदाहरण के लिए उपोगकर्ता आईडी के रूप में रोल नंबर ऐसे "D22010000XX" डालकर लॉग इन करें।"
How to Check SSC LDC Final Answer Keys: ऐसे डाउनलोड करें अंतिम कुंजी
एसएससी एलडीसी अंतिम उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन कर सकते हैं।
- आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर, उस लिंक पर क्लिक करें जिसमें लिखा है, “जूनियर सचिवालय सहायक/लोअर डिवीजन क्लर्क ग्रेड लिमिटेड विभागीय उत्तर कुंजी”
- अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें।
- एसएससी एलडीसी अंतिम उत्तर कुंजी आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगी।
- शीट डाउनलोड करें और हार्ड कॉपी अपने पास रखें।