SSC JHT Final Result 2022 Out: कर्मचारी चयन आयोग ने एसएससी जेएचटी परीक्षा 2022 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर, जूनियर ट्रांसलेटर और सीनियर हिंदी ट्रांसलेटर परीक्षा, 2022 का रिजल्ट एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.nic.in पर चेक किया जा सकता है।
SSC JHT पेपर 2 के लिए परीक्षा 11 दिसंबर, 2022 को आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में नियुक्ति के लिए कुल 441 उम्मीदवारों की सिफारिश की गई है।
परीक्षा में पास और परीक्षा को न पास करने वाले दोनों ही उम्मीदवारों के अंक 17 फरवरी, 2023 को आयोग की वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे। यह सुविधा 17 फरवरी से 03 मार्च, 2023 तक की अवधि के लिए उपलब्ध होगी। उम्मीदवार उनकी पंजीकृत आईडी और पासवर्ड से लॉग इन करके अपने अंक देख सकते हैं।
एसएससी जेएचटी परीक्षा भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों/विभागों/संगठनों के लिए कनिष्ठ अनुवादकों के समूह 'बी' अराजपत्रित पदों की भर्ती के लिए एक खुली प्रतियोगी परीक्षा के रूप में आयोजित की जाती है।
ऐसे करें डाउनलोड
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर JHT, JT, SHT 2022 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा।
- रिजल्ट चेक करें और डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट ले लें।
उम्मीदवार रिजल्ट से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।