फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC GD Constable Result: एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल व सीएपीएफ, सिपाही भर्ती रिजल्ट स्कोरकार्ड जारी; ऐसे करें चेक

Mon, 08 May 2023 09:34 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

SSC GD Constable Result Scorecard 2022 Released: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने CAPFs में कॉन्स्टेबल (GD), असम राइफल्स में SSF और राइफलमैन (GD) और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो परीक्षा, 2022 में सिपाही के उम्मीदवारों के स्कोर कार्ड जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

SSC GD Constable Result Scorecard 2022 Released: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने CAPFs में कॉन्स्टेबल (GD), असम राइफल्स में SSF और राइफलमैन (GD) और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो परीक्षा, 2022 में सिपाही के उम्मीदवारों के स्कोर कार्ड जारी कर दिए हैं। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए हैं वे उनके एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल स्कोर कार्ड आठ मई से आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर उम्मीदवार अब डाउनलोड कर सकेंगे।  

विज्ञापन

केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ), एसएसएफ, असम राइफल्स में राइफलमैन (जीडी) और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो में सिपाही के 50,187 कॉन्स्टेबल (जीडी) पदों के लिए भर्ती अभियान चलाया जा रहा है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि उक्त परीक्षा के अंक अब आयोग की वेबसाइट पर 08 मई, 2023 को अपलोड किए गए हैं।

उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट पर अपने पंजीकरण संख्या और पंजीकृत पासवर्ड का उपयोग करके 23 मई, 2023 तक अपने अंकों की जांच कर सकते हैं। एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल भर्ती 2022 की परीक्षा 10 जनवरी से 14 फरवरी, 2023 तक आयोजित की गई थी और परिणाम 08 अप्रैल, 2023 को घोषित किए गए थे।  
 

SSC GD Constable Result Scorecard 2022 डाउनलोड करने की प्रक्रिया

  1. सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
  2. यूजरनेम (पंजीकरण संख्या) और पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन करें।
  3. कॉन्स्टेबल जीडी स्कोर कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  4. स्कोर कार्ड देखें और डाउनलोड करें।
  5. उम्मीदवार भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट ले लें।

 
विज्ञापन

SSC GD Constable 2022 भर्ती चयन प्रक्रिया

SSC GD कॉन्स्टेबल भर्ती प्रक्रिया में कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBE), शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET), शारीरिक मानक परीक्षा (PST), चिकित्सा परीक्षा और दस्तावेज़ सत्यापन शामिल होंगे। फिलहाल फिजिकल टेस्ट का दौर शामिल है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें