फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC CPO Results 2022: एसएससी ने जारी किया सीपीओ परीक्षा का रिजल्ट, यहां देखें कट ऑफ सूची

Wed, 28 Dec 2022 10:53 AM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

SSC CPO Results 2022: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPFs) में सब इंस्पेक्टर के पदों के लिए आयोजित टियर-1 लिखित परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है।
विज्ञापन
Answer Key - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

SSC CPO Results 2022: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPFs) में सब इंस्पेक्टर के पदों के लिए आयोजित टियर-1 लिखित परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल छात्र एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in से एसएससी सीपीओ परिणाम 2022 डाउनलोड कर सकते हैं।  

विज्ञापन


आयोग ने 09 नवंबर से 11 नवंबर, 2022 तक दिल्ली पुलिस और सीएपीएफ में उप-निरीक्षकों की भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित की थी। एसएससी सीपीओ 2022 के लिए योग्य और गैर-योग्य उम्मीदवारों के अंक और अंतिम उत्तर कुंजी 03 से 18 जनवरी, 2023 तक वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी। बता दें कि रोल नंबर 1601002090 वाले एक उम्मीदवार का एसएससी सीपीओ परिणाम 2022 रोक दिया गया है।  इस परीक्षा के जरिए कुल 68364 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। इनमें से 63945 पुरुष और 4419 महिला उम्मीदवार शामिल हैं। 

बता दें कि इस भर्ती के तहत रिक्त पदों की कुल संख्या 4300 थी। इनमें से 228 पद दिल्ली पुलिस सब इंस्पेक्टर (पुरुष), 112 पद सब इंस्पेक्टर दिल्ली पुलिस (महिला) के लिए है। वहीं, 3960 पद केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) में जीडी के लिए है।  इनमें से सीआरपीएफ के 3112 पद हैं। 
विज्ञापन


एसएससी की तरफ से जारी नोटिस में कहा गया है कि सीएपीएफ द्वारा शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के लिए फिजिकल टेस्ट (पीईटी/पीएसटी) आयोजित किया जाएगा। पीईटी, पीएसटी की समय-सारणी आयोग के क्षेत्रीय कार्यालयों द्वारा  सूचित की जाएगी।

यहां देखें कट-ऑफ

अनारक्षित श्रेणी के लिए एनसीसी प्रमाणपत्र धारकों को बोनस अंक जोड़े बिना पेपर- I में न्यूनतम योग्यता अंक 30% (यानी 60 अंक), ओबीसी, ईडब्ल्यूएस 25% (यानी 50 अंक) और अन्य सभी श्रेणियों में 20% (अर्थात 40 अंक) है।

श्रेणी महिला उम्मीदवार कट-ऑफ
एससी 938 95.73677
एसटी 468 88.60575
ओबीसी 1582 118.22259
ईडब्ल्यूएस 620 120.67484
यूआर 811 126.29644
कुल 4,419  

 

SSC CPO पुरुष उम्मीदवारों का कट-ऑफ

श्रेणी पुरुष उम्मीदवार कट-ऑफ
एससी 13,788 79.31890
एसटी 7,254 78.13852
ईएसएम 3,684 40.00000
ओबीसी 23,319 102.96030
ईडब्ल्यूएस 9,313 103.97465
यूआर 6,587 115.04762
कुल 63,945  

विज्ञापन



















 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें