फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC CHSL Result: 2019 CHSL टियर-1 परीक्षा के परिणाम घोषित, करें डाउनलोड

Sat, 16 Jan 2021 10:50 AM IST
शुभांगी गुप्ता एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
SSC CHSL Result 2019
विज्ञापन

SSC CHSL Result 2019 Download Link: कर्मचारी चयन आयोग ने कंबाइंड हायर सेकंडरी एग्जामिनेशन 2019 टियर-1 का रिजल्ट (CHSL Tier 1 result) जारी कर दिया है। स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर नतीजे जारी किए गए हैं। जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वे अब एसएससी की वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके आलावा खबर में आगे डायरेक्ट लिंक भी दिया जा रहा है, उसके माध्यम से आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन


एसएससी सीएचएसएल टियर 1 परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवार टियर-2 परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। निर्धारित शेड्यूल के अनुसार, टियर - 2 परीक्षा का आयोजन 14 फरवरी, 2021 को होना है। बता दें कि अभ्यर्थियों के व्यक्तिगत अंक 19 जनवरी, 2021 को वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे। अपना रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज कर आप अपने स्कोर डाउनलोड कर सकेंगे। 

ये भी पढ़ें : LIVE Sarkari Naukri 2021: केंद्र और राज्य विभागों में हो रही हैं भर्तियां, छूट न जाए मौका
विज्ञापन
विज्ञापन


SSC CHSL Result 2019: ऐसे करें डाउनलोड - 

  • चरण - 1 सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • चरण - 2 होमपेज पर रिजल्ट से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • चरण - 3 क्लिक करते ही एक आपके सामने एक पीडीएफ खुल जाएगा।
  • चरण - 4 पीडीएफ पढ़ें और जानकारी लें।
  • चरण - 5 उसे डाउनलो़ड करें और भविष्य के लिए संभालकर रखें।

SSC CHSL Result 2019: पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक
SSC की आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें। 

शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 

सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें