ऐसे दर्ज करें आपत्ति
विकल्प से असंतुष्टत उम्मीदवार काे आपत्ति दर्ज करने के लिए सबसे पहले अधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाना होगा। लिंक खुलने पर आंसर की ऑब्जेक्शन पर क्लिक करें और जिस प्रश्न पर आपत्ति है उसे चुने। इसके बाद दावा किया हुआ सही उत्तर और कॉमेंट करें। सपोर्टिंग डॉक्यूमेंट भी अपलोड कर सकते है। सबमिशन से पहले अपने उत्तर का रिव्यू करें फिर ऑब्जेक्शन सबमिट कर दें। कंफर्मेशन पेज डाउनलोड करके सुरक्षित रखना न भूलें।
ऑब्जेक्शन विंडो बंद होने के बाद विषय विशेषज्ञ सभी अभ्यर्थियों की आपत्तियों की समीक्षा करेंगे। ऑब्जेक्शन सही पाए जाने पर संशोधित आंसर की जारी की जाएगी। फिर इसी फाइनल आंसर की के आधार पर एसएससी सीएचसीएल टियर 1 रिजल्ट 2025 जारी किया जाएगा।
ये भी पढ़े: Career Tips: सिर्फ अपने बारे में न सोचें, टीम को सफलता तभी मिलती है, जब आप पूरी टीम की भलाई को प्राथमिकता दें
कब हुई थी परीक्षा?
SSC CHSL परीक्षा 12 से 30 नवंबर 2025 के बीच लगभग 50 शिफ्ट में आयोजित की गई थी। इसी भर्ती प्रक्रिया के तहत ग्रुप सी में 3,131 रिक्तियां थी। वहीं, इस बार परीक्षा में करीब 30.7 लाख अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।
SSC CHSL Tier 1 Answer Key 2025: ऐसे करें डाउनलोड
- आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर आंसर की लिंक पर क्लिक करें।
- यूजर ID और पासवर्ड से लॉग इन करें।
- स्क्रीन पर आंसर की और रिस्पॉन्स शीट पर क्लिक करें।
- पीडीएफ डाउनलोड करें और सेव करके रख लें।