बता दें कि SSC ने इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी करके आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत 06 दिसंबर 2022 से की थी। आवेदन की प्रक्रिया की अंतिम तिथि 04 जनवरी 2023 तक थी। जिन उम्मीदवारों ने एसएससी सीएचएसएल आवेदन पत्र 2023 जमा किया है, वे 10 जनवरी को रात ग्यारह बजे तक अपने आवेदन पत्र में दो बार ऑनलाइन सुधार कर सकते हैं। जो उम्मीदवार एसएससी सीएचएसएल 2023 आवेदन पत्र में ऑनलाइन सुधार करना चाहते हैं, उन्हें पहली बार 200 रुपये और दूसरी बार संशोधन के लिए ऑनलाइन 500 रुपये का भुगतान करना होगा।
SSC CHSL EXAM यह है परीक्षा पैटर्न
SSC ने CHSL भर्ती 2022 के जरिए तकरीबन 4500 पदों पर भर्ती करने का ऐलान किया है। SSC ने CHSL भर्ती 2022 की चयन प्रक्रिया में काफी बदलाव किया है। दरअसल अभी तक आयोजित होने वाली CHSL की भर्तियों में चयनित होने के लिए अभ्यर्थियों को तीन चरण की परीक्षाओं में हिस्सा लेना होता था। अभ्यर्थियों को सबसे पहले CBT फिर दूसरे चरण में डिस्क्रिप्टिव पेपर और आखिरी चरण में स्किल टेस्ट / टाइपिंग टेस्ट में हिस्सा लेना होता था। लेकिन CHSL भर्ती 2022 में चयनित होने के लिए अभ्यर्थियों को अब टियर 1 और टियर 2 में कम्प्यूटर बेस्ड टेस्ट में हिस्सा लेना होगा। आयोग ने इस भर्ती से डिस्क्रिप्टिव पेपर को पूरी तरह से खत्म कर दिया है, जबकि अब स्किल टेस्ट/टाइपिंग टेस्ट को टियर 2 में ही शामिल कर दिया गया है। हालांकि इस साल भी टियर 1 की परीक्षा का पैटर्न लगभग पिछले साल के ही जैसा है।