फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC CGL 2023 : एसएससी-सीजीएल का 'जीके पॉइन्टर्स’ लॉन्च, मिलेगा 23 वर्षों में पूछे गए सवालों का संकलन

Sun, 16 Apr 2023 06:42 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इस महत्वपूर्ण पुस्तक में पिछले 23 वर्षों में पूछे गए सवालों को वर्षवार और टॉपिकवार संग्रहीत किया गया है। जो छात्र एसएससी-सीजीएल की परीक्षा पहली बार देने जा रहे हों, या फिर पहले दे चुके हों, सभी के लिए यह पुस्तक काफी फायदेमंद हो सकती है।
विज्ञापन
प्रतिकात्मक रूप - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एसएससी-सीजीएल परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए अमर उजाला ने एक नई पुस्तक ‘जीके पॉइन्टर्स’ लॉन्च की है। इस पुस्तक में एसएससी-सीजीएल (टियर-1) की परीक्षा में 1999 से लेकर अब तक पूछे गए सामान्य अध्ययन के सवालों का उत्कृष्ट संकलन दिया गया है।

विज्ञापन


इस महत्वपूर्ण पुस्तक में पिछले 23 वर्षों में पूछे गए सवालों को वर्षवार और टॉपिकवार संग्रहीत किया गया है। जो छात्र एसएससी-सीजीएल की परीक्षा पहली बार देने जा रहे हों, या फिर पहले दे चुके हों, सभी के लिए यह पुस्तक काफी फायदेमंद हो सकती है। गौरतलब है कि इस वर्ष एसएससी-सीजीएल की परीक्षा आगामी जुलाई महीने में होनी संभावित है।

ऐसे में, छात्र इस स्पेशल पुस्तक में दिए गए पांच हजार से ज्यादा परीक्षोपयोगी तथ्यों को पढ़कर अपनी तैयारी को बेहतर बना सकते हैं। हर वर्ष की तरह इस बार भी लाखों छात्र एसएससी-सीजीएल की परीक्षा में शामिल होंगे, लेकिन परीक्षा में कामयाबी उन्हें ही मिलेगी, जो परीक्षा से पहले के दो-तीन महीनों का समुचित उपयोग करेंगे।
विज्ञापन


यही ध्यान में रखते हुए अमर उजाला ने एसएससी-सीजीएल जीके पॉइन्टर्स पुस्तक को लॉन्च किया है। इस पुस्तक के माध्यम से आप कम समय में सामान्य अध्ययन खंड में प्रवीणता हासिल कर सकेंगे और अपनी कामयाबी भी सुनिश्चित कर सकेंगे।
विज्ञापन


एसएससी-सीजीएल की तैयारी करा रहे विभिन्न संस्थानों व विषय-विशेषज्ञों ने इस पुस्तक को छात्रों के लिए संग्रहणीय बताया है।

यहां से खरीदें
www.udaan.amarujala.com  पर यह पुस्तक उपलब्ध है।

-अधिक जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 18001211166 या व्हाट्सएप नंबर 9811413743 पर सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक संपर्क करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें