SSA Assam TET 2020 Result असम माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।
जानकारी के मुताबिक वेबसाइट पर ज्यादा ट्रैफिक होने की वजह से वेबसाइट खुलने में समय ले रही है। बता दें परीक्षा का आयोजन 19 जनवरी 2020 को असम के 20 जिलों में किया गया था। परीक्षा असमिया, बंगाली, बोडो, मणिपुरी और हिंदी माध्यमों आयोजित की गई थी। परीक्षा में कुल 35814 उम्मीदवार शामिल हुए थे, जिनमें से 11,322 उम्मीदवार सफल हुए हैं। परीक्षा में 31.6 प्रतिशत उम्मीदवार सफल हुए हैं।
परिणाम देखने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकार की एक विज्ञप्ति में जानकारी दी है कि परिणाम समागम शिक्षा अभियान, असम की आधिकारिक वेबसाइट पर देखे जा सकते हैं। सफल उम्मीदवार अब राज्य के सरकारी और प्रांतीय स्कूलों में कक्षा 9 और 10 में स्नातक शिक्षक के पदों के लिए आवेदन करने योग्य हैं। शिक्षा विभाग के सूत्रों ने कहा कि राज्य सरकार जल्द ही असम में एक भर्ती अभियान चलाएगी ताकि राज्य के सरकारी स्कूलों में सफल उम्मीदवारों की भर्ती की जा सके।
असम के माध्यमिक विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से असम सरकार ने माध्यमिक विद्यालयों के लिए शिक्षकों की पात्रता के लिए इस परीक्षा को न्यूनतम मानक योग्यता निर्धारित किया है। भर्तियां पूरा करने का लक्ष्य प्राप्त करने के लिए असम ने माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन किया था।