SEBA HSLC Result: बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन, असम की ओर से राज्य में दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा का परिणाम जल्द ही जारी किए जाने वाले हैं। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बोर्ड की ओर से छात्रों की कॉपियों की मूल्यांकन प्रक्रिया को पूरा कर लिया गया है। अब परिणाम के आखिरी चरण की प्रक्रिया जारी है। जिन छात्रों ने इस साल असम बोर्ड 10वीं की परीक्षा में भाग लिया था, वे अपना परिणाम बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन, असम की आधिकारिक वेबसाइट resultsassam.nic.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए उम्मीदवारों को अपने रोल नंबर, जन्मतिथि जैसी विभिन्न जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करना होगा। हम इस खबर में आपको परिणाम को चेक और डाउनलोड करने की पूरी प्रक्रिया से अवगत कराने जा रहे हैं।