छात्रों को अपने SEBA 10 वीं के रिजल्ट 2023 की जांच करने के लिए अपने रोल नंबर की आवश्यकता होगी। ढेकियाजुली के हिरदम ठाकुरिया असम HSLC 2023 के टॉपर हैं, उन्होंने 596 नंबर हासिल किया है। असम HSLC टॉपर्स की सूची में चार छात्र दूसरे स्थान पर हैं।
असम एचएसएलसी परिणाम 2023 में, लड़कों का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 74.71% है, जबकि 70.96% लड़कियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है। SEBA ने असम कक्षा 10 की परीक्षा 2023 में उपस्थित होने वाले 14 उम्मीदवारों के परिणाम रोक दिए हैं।
असम एसएसएलसी परीक्षा 2023 में 61 छात्रों ने शीर्ष 10 रैंक हासिल की है। जिलों की बात करें तो चिरांग ने सबसे अधिक 88.68% पास प्रतिशत दर्ज किया। धुबरी क्षेत्र 63.35% के साथ अंतिम स्थान पर रहा।
इस वर्ष असम कक्षा 10 के छात्रों का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 72.69% है। असम एचएसएलसी परीक्षा 2023 में, इशरत फातिहा, लकी देवी चौधरी, मनमिता सरमा और आदित्य अनुपम कोंवर सहित 4 छात्र दूसरे स्थान पर हैं।
इस बार असम बोर्ड कक्षा 10 की परीक्षा 2023 के लिए 4,22,174 लाख उम्मीदवार उपस्थित हुए थे। जिनमें से 3,01,880 छात्रों को पास घोषित किया गया है।