फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CUET: स्नातक में दाखिले के लिए विद्यार्थियों को सीयूईटी फॉर्म भरना सिखाएंगे स्कूल, नोडल प्रभारी बनाए जाएंगे

Wed, 13 Mar 2024 06:37 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

शिक्षा निदेशालय के अनुसार अब समय आ गया है कि हम अपने छात्रों को सीयूईटी की बहुस्तरीय प्रक्रियाओं के बारे में परामर्श और मार्गदर्शन प्रदान करें। ऐसे में अब स्कूलों के लिए मददगार बनने का समय आ गया है।
विज्ञापन
CUET UG 2023 - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के विभिन्न केंद्रीय विश्वविद्यालयों के स्नातक कोर्सेज में दाखिले के लिए होने वाली सीयूईटी (कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेस टेस्ट) के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

काफी छात्र ऐसे हैं जो कि अभी बारहवीं की परीक्षा दे रहे हैं और उन्हें फॉर्म भरने में परेशानी आ रही है। ऐसे में सीयूईटी के फॉर्म को कैसे भरना है। इसकी जानकारी सरकारी स्कूलों में ही उपलब्ध होगी। जिला स्तर पर सीयूईटी हेल्पलाइन भी बनाई जाएगी। इसके तहत बच्चों को सीयूईटी से संबंधित काउंसलिंग व गाइडेंस भी मिलेगी। 

इस संबंध में शिक्षा निदेशालय ने सीयूईटी प्रोग्राम 2024-25 की गाइडलाइंस जारी की हैं। शिक्षा निदेशालय के अनुसार अब समय आ गया है कि हम अपने छात्रों को सीयूईटी की बहुस्तरीय प्रक्रियाओं के बारे में परामर्श और मार्गदर्शन प्रदान करें। ऐसे में अब स्कूलों के लिए मददगार बनने का समय आ गया है। शिक्षा निदेशालय ने वर्तमान सत्र के छात्रों की सहायता के लिए जिला व स्कूल स्तर पर विभिन्न उपाय करने की योजना तैयार की है।

विज्ञापन


जल्द ही जिला स्तर पर सीयूईटी हेल्पलाइन शुरू की जाएगी जो सभी कार्य दिवसों पर सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक काम करेगी। सीयूईटी के फॉर्म स्कूलों के कामकाजी घंटों के दौरान स्कूलों में ही भरवाए जाएंगे।

सुधार विंडो पर हो सकेगा फॉर्म में सुधार
यदि फॉर्म में सुधार आवश्यक होगा तब सुधार विंडो खुलने पर स्कूलों के कार्य घंटों के दौरान ही स्कूलों में फॉर्म में सुधार करवाया जाएगा। एक व्हाट्स एप ग्रुप बनाया जाएगा। इसमें जिले के सभी ईवीजीसीएस, सीयूईटी नोडल प्रभारी, सीयूईटी आईसीटी प्रभारी और शिक्षक परामर्शदाता शामिल होंगे। स्कूल प्रमुखों से कहा गया है कि वह प्रत्येक स्कूल में सीयूईटी नोडल प्रभारी व आईसीटी प्रभारी बनाएं। यह लोग सीयूईटी के बारे में छात्रों और हित धारकों से समय पर जानकारी साझा करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें