फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

School Timings: गर्मी बढ़ने पर बदली स्कूलों की टाइमिंग; इस सूबे में 26 मई से नए समय पर खुलेंगे विद्यालय

Fri, 23 May 2025 02:36 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

School Timings: देश के अलग-अलग हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ रही है। ऐसे में कई जगहों पर स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। एक आदेश में कहा गया है कि नया समय 26 मई से प्रभावी होगा।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

School timings: देश के अलग-अलग हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ रही है। जम्मू-कश्मीर में भी पारा बढ़ गया है। कश्मीर में मौजूदा गर्मी की स्थिति को देखते हुए अधिकारियों ने अगले सप्ताह से घाटी भर में स्कूलों के समय में बदलाव की घोषणा की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नोट करें स्कूलों का नया समय

कश्मीर स्कूल शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी एक आदेश के अनुसार, श्रीनगर शहर की नगरपालिका सीमा के भीतर स्कूलों में नया समय सुबह 8:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक होगा, जबकि नगरपालिका सीमा से बाहर के क्षेत्रों में समय सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगा।

आदेश में कहा गया है कि नया समय 26 मई से प्रभावी होगा, यह सभी सरकारी और मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों के लिए लागू होगा। आदेश में कहा गया है कि सभी स्कूलों द्वारा निर्देशों का सख्ती से पालन किया जाएगा। वर्तमान में, श्रीनगर शहर की नगरपालिका सीमा के भीतर स्कूल सुबह 9 बजे खुलते हैं, जबकि नगरपालिका सीमा से बाहर के क्षेत्रों में सुबह 9.30 बजे खुलते हैं।

कश्मीर घाटी के अधिकांश हिस्सों में गर्मी जैसी स्थिति है। गुरुवार को श्रीनगर में अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से नौ डिग्री अधिक था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें