फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPBOSE TET Registration: हिमाचल टीईटी जून के लिए 1807 आवेदन रद्द, बोर्ड ने 26 मई तक दिया सुधार का अंतिम मौका

Fri, 23 May 2025 02:24 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

HPBOSE TET Registration: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने जून की टीईटी परीक्षा के लिए 1,807 उम्मीदवारों को आवेदन में सुधार का मौका दिया है। बोर्ड ने इन अभ्यर्थियों से 26 मई तक फॉर्म पूरा कर जमा करने को कहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

HPBOSE TET Registration: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) ने उन 1,807 अभ्यर्थियों की सूची जारी की है, जिनके हिमाचल टीईटी जून 2025 के आवेदन स्वीकार नहीं किए गए हैं। इन आवेदनों को अधूरी जानकारी या अन्य त्रुटियों के कारण अस्वीकार किया गया है। बोर्ड ने इन उम्मीदवारों को आखिरी मौका देते हुए कहा है कि वे अपना आवेदन 26 मई 2025 तक ठीक करके दोबारा जमा करें। तय समयसीमा के बाद फॉर्म में कोई बदलाव स्वीकार नहीं किया जाएगा और आवेदन रद्द माना जाएगा।

विज्ञापन


आधिकारिक नोटिस के अनुसार, एचपी टीईटी के लिए लगभग 36,405 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 34,598 फॉर्म शुल्क के साथ प्राप्त हुए हैं।

इस तारीक तक करें सुधार 

बोर्ड ने शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए 10 अप्रैल से 3 मई 2025 तक विलंब शुल्क के साथ ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू की थी, जबकि विशेष शिक्षा टीईटी के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 9 मई 2025 रखी गई थी।

ध्यान देने योग्य बात यह है कि 1,807 अभ्यर्थियों ने आवेदन शुल्क का भुगतान किए बिना अधूरे फॉर्म भरे, जिसके कारण उनके आवेदन रद्द कर दिए गए हैं। अब इन उम्मीदवारों को 26 मई तक आवेदन पूरा करने का एक और मौका दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जो अभ्यर्थी निर्धारित समय पर अपनी फीस जमा कर चुके हैं, लेकिन फिर भी उनका नाम रिजेक्शन लिस्ट में शामिल है, उन्हें 26 मई 2025 तक अपने फीस भुगतान से संबंधित दस्तावेज बोर्ड कार्यालय में जमा करवाने होंगे। इसके बाद ही वे अपना रोल नंबर प्राप्त करने के योग्य होंगे।

उम्मीदवार ध्यान दें, कि 26 मई के बाद इस तरह के किसी भी आवेदन पर कोई विचार नहीं किया जाएगा। यदि किसी को और जानकारी चाहिए तो वे बोर्ड कार्यालय के फोन नंबर 01892-242192 पर संपर्क कर सकते हैं।

बोर्ड ने कहा, "इसके अलावा, जिन उम्मीदवारों ने निर्धारित तिथि के दौरान शुल्क जमा किया है और उनका नाम अस्वीकृति सूची में अंकित है, ऐसे उम्मीदवार 26.05.2025 तक बोर्ड कार्यालय में शुल्क जमा करने से संबंधित दस्तावेज जमा करके अपना रोल नंबर प्राप्त करने के पात्र होंगे।"
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें