6 अप्रैल 2025 (रविवार) – राम नवमी
6 अप्रैल को रामनवमी का त्योहार पड़ रहा है। यह हिंदू त्योहार भगवान राम के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। यह त्योहार रविवार को पड़ रहा है। हालांकि, कुछ स्कूल इसे चैत्र नवरात्रि के समापन के साथ जोड़कर 5 अप्रैल (शनिवार) को भी छुट्टी दे सकते हैं।
10 अप्रैल 2025 (गुरुवार) – महावीर जयंती
जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर की जयंती 10 अप्रैल को मनाई जाएगी। इस मौके पर दिल्ली, उत्तर प्रदेश गुजरात, महाराष्ट्र और राजस्थान सहित कई राज्यों में स्कूलों की छुट्टी होती है।
13 अप्रैल 2025 (रविवार) – बैसाखी
पंजाब और उत्तरी भारत में बैसाखी सिख नव वर्ष और फसल उत्सव के रूप में मनाया जाता है। यह त्योहार भी रविवार को पड़ रहा है।
14 अप्रैल 2025 (सोमवार) – डॉ. बी.आर. अंबेडकर जयंती/तमिल नव वर्ष
अंबेडकर जयंती राष्ट्रीय अवकाश है। साथ ही, केरल में विशु और तमिलनाडु में तमिल नव वर्ष के कारण दक्षिण भारत के स्कूल भी बंद रहेंगे।
18 अप्रैल 2025 (शुक्रवार) – गुड फ्राइडे
ईसाई समुदाय गुड फ्राइडे को यीशु मसीह के क्रूस पर चढ़ने की याद में मनाता है। इस अवसर पर देशभर के स्कूलों में छुट्टी रहती है।
अन्य संभावित छुट्टियां (क्षेत्रीय आधार पर)
5 अप्रैल 2025 (शनिवार)
- बाबू जगजीवन राम जयंती: आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में छुट्टी।
11 अप्रैल 2025 (शुक्रवार)
- महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती: महाराष्ट्र और कुछ अन्य राज्यों में संभावित।
15 अप्रैल 2025 (मंगलवार)
- बंगाली नव वर्ष/बोहाग बिहू: पश्चिम बंगाल और असम में छुट्टी।
29 अप्रैल 2025 (मंगलवार)
- महर्षि परशुराम जयंती: मध्य प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान जैसे राज्यों में संभावित।
रविवार को बंद रहते हैं स्कूल
इसके अलावा, हर रविवार और किसी किसी जगह महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को भी स्कूलों में अवकाश रहता है। इस प्रकार 6, 13, 20 और 27 तारीख को रविवार होने के कारण स्कूलों में अवकाश रहेगा। वहीं, इस महीने का दूसरा और चौथा शनिवार क्रमशः 12 और 26 तारीख को पड़ रहा है।