फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12वीं के छात्रों के लिए स्कॉलरशिप पाने का मौका, 30 सितंबर से पहले करें आवेदन

Tue, 28 Aug 2018 05:45 PM IST
जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
scholarship
विज्ञापन

इंड्सइंड फाउंडेशन स्कॉलरशिप संस्थान 12वीं कक्षा और यूनिवर्सिटी से 85 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को स्कॉलरशिप देने जा रहा है। जो विद्यार्थी वर्ष 2018 में देश के किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड या यूनिवर्सिटी से 12वीं की परीक्षा में उत्तीर्ण हो चुके हों और साइंस, आर्ट्स, कॉमर्स, इंजीनियरिंग, मेडिकल, कंप्यूटर, मैनेजमेंट जैसे विषयों में डिग्री प्राप्त की हो केवल उन्हीं उम्मीदवारों को छात्रवृत्ति दी जाएगी।

विज्ञापन


छात्रवृत्ति से जुड़ी मुख्य जानकारी:

आवेदन की अंतिम तिथि: 30 सितंबर, 2018
देश भर से कुल 1000 विद्यार्थियों का चयन
स्कॉलरशिप राशि 600 रुपये से लेकर 2,200 रुपये तक (मासिक) 
शुरुआत में रकम एक साल के लिए दी जाएगी, फिर चयनित आवेदक के शैक्षणिक प्रदर्शन को देखकर छात्रवृत्ति अगले साल के लिए आगे बढ़ाई जाएगी।

विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन

आवेदन ऑफलाइन करना होगा

-फाउंडेशन की वेबसाइट से आवेदन फॉर्म डाउनलोड करना होगा और फिर उसे हाथ से भरकर तमाम दस्तावेजों के साथ फाउंडेशन को डाक से भेजें। 
-दस्तावेज के रूप में आयु प्रमाण-पत्र, 12वीं की मार्कशीट, कॉलेज में दाखिले की रसीद, परिवार की मासिक आमदनी आदि जमा करने होंगे ।
-एप्लिकेशन फॉर्म के साथ एक करियर प्लान यानी भविष्य की अपनी योजना भी लिखकर भेजनी अनिवार्य है। 

अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें