लखनऊ शहर स्थित हजरतगंज हनुमान मंदिर के निकट दो गार्बेज मशीन लगाई गई हैं। सूबे के शहरी विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने गार्बेज मशीन का उद्घाटन किया और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसका निरीक्षण किया। यह मशीन लखनऊ को साफ सुथरा बनाने के लिए काफी मददगार साबित हो सकती है। आपको बता दें, कि अगर आप बेकार पड़े कचरे को कूड़े की मशीन में डालेंगे तो रिटर्न में मशीन से पैसा निकलेगा। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वच्छता के लिए कदम बढ़ाएं । सीएम ने कहा कि हर प्रकार के कूड़े की एक कीमत होती है। यह मशीन लोगों को उसके डाले गए कूड़े की उचित रकम को अदा करेगी।
मशीन से जुड़ी खासियत
- मशीन में अलग-अलग कूड़े के लिए एक निश्चित राशि तय की गई है
- मशीन में प्लास्टिक की एक बोतल डालने पर 1 रुपया मिलेगा
- कांच की बोतल डालने पर 2 रुपए मिलेंगे
- सभी रकम ई-वॉलेट के तहत कूड़ा डालने वाले व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर की जाएगी
-वहीं यह मशीन आधार कार्ड की पहचान करेगी
- मशीन कूड़ा डालने वाले व्यक्ति की पहचान आसानी से कर सकेगी