फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Schools Admission: सरकारी स्कूलों में प्रवेश के दूसरे चक्र का कार्यक्रम जारी, 20 जून से करें पंजीकरण

Sun, 15 Jun 2025 11:38 AM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Delhi Schools Admission: दिल्ली शिक्षा निदेशालय ने नर्सरी से 12वीं कक्षा के लिए ऑनलाइन दाखिले के दूसरे चक्र की तिथि की घोषणा कर दी है। ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया 20 जून शाम 5 बजे से 5 जुलाई शाम 5 बजे तक खुली रहेगी।
 
विज्ञापन
Delhi Admission 2025 - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Delhi Schools Admission: दिल्ली शिक्षा निदेशालय ने इस शैक्षणिक सत्र के लिए सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त विशेष स्कूलों में नर्सरी से 12वीं कक्षा के लिए ऑनलाइन दाखिले के दूसरे चक्र की तिथि की घोषणा कर दी है। इसकी शुरुआत 20 जून से होगी। 

विज्ञापन

20 जून से 5 जुलाई तक खुली रहेगी पंजीकरण विंडो

गुरुवार को जारी परिपत्र के अनुसार ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया 20 जून शाम 5 बजे से 5 जुलाई शाम 5 बजे तक खुली रहेगी और पंजीकरण फॉर्म विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा। सर्कुलर में कहा गया है कि पंजीकरण के बाद अभिभावकों को 7 जुलाई से 10 जुलाई तक स्कूल समय के दौरान संबंधित सरकारी या सहायता प्राप्त विशेष स्कूल में सत्यापन के लिए आवश्यक दस्तावेज जमा कराने होंगे।

सर्कुलर में आगे कहा गया है कि अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले कक्षावार रिक्तियों की जांच कर लें। इसमें यह भी कहा गया है कि सरकारी या सहायता प्राप्त स्कूलों में पहले से नामांकित छात्रों को ऑनलाइन आवेदन के माध्यम से पुनः प्रवेश या स्थानांतरण के लिए अपने स्कूल से परामर्श करना चाहिए।

11 जुलाई को सुबह 11 बजे निकलेगी लॉटरी

सर्कुलर में कहा गया है कि यदि पात्र आवेदकों की संख्या उपलब्ध सीटों की संख्या से अधिक है, तो 11 जुलाई को सुबह 11 बजे स्कूल स्तर पर लॉटरी निकाली जाएगी। इसमें कहा गया है कि स्कूल प्रबंधन और अभिभावकों की मौजूदगी में लॉटरी निकाली जाएगी।
विज्ञापन

चेक करें आगे का कार्यक्रम

ड्रॉ के बाद, विशेष स्कूलों के प्रमुख चयनित आवेदकों की अंतिम सूची 14 जुलाई तक समावेशी शिक्षा शाखा (IEB) को सौंपेंगे। यह सूची 16 जुलाई को विभाग की वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी। परिपत्र में कहा गया है कि चयनित छात्रों के लिए प्रवेश प्रक्रिया 18 जुलाई तक समाप्त हो जाएगी, जबकि प्रतीक्षा सूची में शामिल छात्रों को रिक्तियों के मामले में 19 जुलाई से 21 जुलाई तक प्रवेश के लिए विचार किया जा सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें