फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan BSTC Result 2025: बीएसटीसी का रिजल्ट घोषित, टॉप-3 पर बेटियों का कब्जा; कल से शुरू होगी काउंसलिंग

Sat, 14 Jun 2025 05:28 PM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Rajasthan BSTC Result 2025: राजस्थान बीएसटीसी परिणाम 2025 घोषित हो गया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज कर अपना परिणाम देख सकते हैं। काउंसलिंग प्रक्रिया 15 जून से शुरू होगी।
विज्ञापन
Rajasthan BSTC Result 2025 OUT - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Rajasthan BSTC Result 2025 OUT: राजस्थान प्री‑डीएलएड (बीएसटीसी) 2025 का परिणाम घोषित हो गया है। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने शाम करीब 5:15 बजे वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय (वीएमओयू) के सीवी रमन विज्ञान भवन से रिजल्ट जारी किया, जहां कुलपति प्रो. कैलाश सोडाणी भी उपस्थित रहे। बीएसटीसी परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट predeledraj2025.in पर अपना परिणाम देख सकते है।

टॉप‑3 पर बेटियों ने मारी बाजी

इस बार टॉप‑3 पर बेटियों ने बाजी मारी है। सीकर की सीमा गोस्वामी ने पहला, बाड़मेर की पूजा भाकर ने दूसरा और अजमेर की अनुप्रिया राठौड़ ने तीसरा स्थान हासिल किया। परीक्षा के लिए 6,04,692 आवेदकों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 5,49,161 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। इनमें से करीब 70% परीक्षार्थी महिलाएं थीं। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई और कुल 25,977 सीटों के लिए प्रतियोगिता हुई।

अब आगे क्या?

प्रदेश के 33 जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थानों और 343 निजी कॉलेजों की कुल 25,977 सीटों पर प्रवेश के लिए अब 15 जून से काउंसलिंग शुरू होगी। अभ्यर्थी को 3000 रुपये शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा कर संस्थानों की वरीयता (चॉइस फिलिंग) करनी होगी। पहले चरण की सीट अलॉटमेंट लिस्ट 26 जून 2025 को प्रकाशित की जाएगी।
विज्ञापन


यह परीक्षा राज्य में शिक्षक बनने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए बेहद अहम है, क्योंकि थर्ड ग्रेड लेवल वन शिक्षक भर्ती में पात्रता के लिए दो वर्षीय डीएलएड कोर्स अनिवार्य है।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे जल्द से जल्द अपना रिजल्ट चेक करें और काउंसलिंग के लिए तैयार रहें। अधिक जानकारी और अपडेट के लिए predeledraj2025.in पर नियमित रूप से विजिट करते रहें।

Rajasthan BSTC Result 2025: ऐसे करें चेक

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट predeledraj2025.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “Pre DElEd Result 2025” लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
  • सब्मिट करें और स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा।
  • रिजल्ट का प्रिंट आउट लेना न भूलें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें