याचिका में काउंसलिंग प्रक्रिया पर रोक लगाने की मांग
शीर्ष अदालत एक उम्मीदवार द्वारा दायर उस याचिका पर सुनवाई कर रही थी, जिसमें कथित गलती को सुधारने और नतीजों में संशोधन की मांग की गई थी। याचिका में काउंसलिंग प्रक्रिया पर रोक लगाने की भी मांग की गई थी।
राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) देशभर में आयोजित होने वाली एक प्रवेश परीक्षा है, जिसे नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित किया जाता है।