एसबीआई क्लर्क भर्ती 2023 के माध्यम से कुल 8,283 रिक्तियां भरी जाएंगी। उम्मीदवारों को एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड करने के लिए पंजीकरण प्रक्रिया के दौरान अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण आईडी और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
SBI Clerk परीक्षा तिथियां
एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स 2023 का आयोजन 05, 06, 11 और 12 जनवरी 2024 को किया जाना है। एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2023 के साथ उम्मीदवारों को एक वैध फोटो आईडी जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस परीक्षा के दिन लेकर जाना होगा।