आंध्र प्रदेश राज्य स्तरीय पुलिस भर्ती बोर्ड (APSLPRB) ने SCT SIs (सिविल) और SCT RSIs (AR) (पुरुष और महिला), SCT RSIs (APSP), Station Fire Officer & Dy. Jailor (पुरुष और महिला) भर्ती के लिए होने वाली शारीरिक परीक्षा (PMT/PET) के प्रवेश-पत्र अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिए हैं। आवेदनकर्ता निम्नलिखित लिंक पर क्लिक करके अपना प्रवेश-पत्र डाउनलोड करें। प्रवेश-पत्र में मांगें गए पासवर्ड में उम्मीदवार अपनी जन्मतिथि डाल कर लॉगिन करें।
प्रीलिम्स लिखित परीक्षा जोकि 16 दिसम्बर 2018 को 7 केंद्रों में आयोजित हुई थी उसमें 51,926 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए है।
मुख्य परीक्षा में होने वाले पेपर दो चरण में विभाजित है। जिनकी तिथि 23 और 24 फरवरी 2019 तथा समय सारणी प्रातः 10:00 से 1:00 और 02:30 से 05 : 50 निर्धारित की गई हैं। उम्मीदवारों को परीक्षा से संबधित दिशा-निर्देश, परीक्षा के प्रवेश-प्रत्र पर अंकित है। महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए ऑफशियल बेवसाइट को देखें।
एक क्लिक में करें प्रवेश-पत्र डाउनलोड
https://sipart2.apprb.in/
ऑफिशियल वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें
http://slprb.ap.gov.in/