रक्षा मंत्रालय ने एक अहम घोषणा करते हुए कहा है कि सैनिक स्कूल सोसाइटी (SSS) की ओर से जल्द ही सैनिक स्कूल में दाखिलों के लिए ई-काउंसलिंग प्रक्रिया अपनाई जाएगी। इसकी शुरुआत जल्द होने वाली है। रक्षा मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि ई-काउंसलिंग के फैसले से प्रवेश प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित होगी। यह नया ई-काउंसलिंग सिस्टम सबसे पहले नए स्थापित होने वाले स्कूलों में शुरू किया जाएगा। इच्छुक छात्र अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट - sainikschool.ncog.gov.in पर जा सकते हैं।
मंत्रालय ने अधिसूचना में कहा कि देश भर में स्थापित किए जा रहे नए स्कूलों, जिनमें सैनिक स्कूल पाठ्यक्रम और राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप शिक्षा दी जाएगी, में सबसे पहले ई-काउंसलिंग सिस्टम लागू किया जाएगा। एक बार आवेदन प्रक्रिया शुरू होने पर सैनिक स्कूल सोसाइटी की ओर से छात्रों को ई-काउंसलिंग प्रक्रिया के तहत आवेदन करने की सूचना दी जाएगी। इसके लिए सोसाइटी की ओर से समय-सीमा भी जारी की जाएगी।