फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AISSEE 2025: सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, इस तारीख से पहले भर दें फॉर्म; जानें पात्रता मानदंड

Wed, 25 Dec 2024 01:25 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

AISSEE 2025 Registration: एनटीए ने अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट पर चालू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

AISSEE 2025 Registration: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा (AISSEE) 2025 के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (exam.nta.ac.in) पर 13 जनवरी, 2025 तक परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। सुधार विंडो 16 से 18 जनवरी, 2025 तक खुलेगी।

विज्ञापन


शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के लिए एआईएसएसईई-2025 में सैनिक स्कूलों की कक्षा 6 और 9 और सभी नए सैनिक स्कूलों की कक्षा 6 और स्वीकृत 17 नए सैनिक स्कूलों की कक्षा 9 में प्रवेश शामिल है। शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के लिए देश भर के सैनिक स्कूलों में कक्षा 6 और 9 में प्रवेश के लिए उम्मीदवारों का चयन करने के लिए यह परीक्षा ओएमआर शीट का उपयोग करके ऑफलाइन आयोजित की जाएगी।

कौन कर सकता है आवेदन?

  • कक्षा 6 में प्रवेश के लिए छात्र की आयु 31 मार्च, 2025 तक 10 से 12 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसका अर्थ है कि उसका जन्म 1 अप्रैल, 2013 और 31 मार्च, 2015 (दोनों दिन सम्मिलित) के बीच हुआ होना चाहिए। सभी सैनिक स्कूलों में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए छात्राएं आवेदन कर सकती हैं। 
  • कक्षा 9 में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी की आयु 31 मार्च, 2025 तक 13 से 15 वर्ष के बीच होनी चाहिए यानी, उसका जन्म 1 अप्रैल, 2010 और 31 मार्च, 2012 के बीच हुआ होना चाहिए।
विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट exam.nta.ac.in पर जाएं
  • अब होमपेज पर, AISSEE 2025 पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें
  • अपना पंजीकरण कराएं और आवेदन प्रक्रिया आगे बढ़ाएं
  • विवरण भरकर आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • अंत में आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा कर दें। 
  • भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन प्रिंटआउट ले लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें