बता दें कि यह प्रवेश के दूसरे दौर की काउंसलिंग है। काउंसलिंग ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एडमिशन काउंसलिंग, AISSAC 2023 द्वारा आयोजित की जा रही है। वे सभी उम्मीदवार जो काउंसलिंग के पहले दौर में प्रवेश लेने से चूक गए थे, वे दूसरे दौर में आवेदन कर सकते हैं। शेड्यूल के मुताबिक दूसरे राउंड की काउंसलिंग के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 11 अप्रैल, 2023 है। इसके बाद आवेदन का लिंक हटा लिया जाएगा।