फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Safalta Talk: CAT में कैसे मिलेंगे 99+ पर्सेंटाइल, जानें CAT टॉपर देबरूप पोद्दार से

सार

एक अच्छे संस्थान से MBA करने के लिए युवाओं को CAT परीक्षा क्रैक करनी होती है जिसके द्वारा देश के विभिन्न IIMs में प्रवेश मिलता है। इस परीक्षा में कैसे पाएं 99+ नंबर बताएंगे CAT परीक्षा क्रैक कर चुके देबरूप पोद्दार।
विज्ञापन
study
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक अच्छे संस्थान से MBA आपके करियर को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा सकता है। MBA करने के बाद बिजनेस के क्षेत्र में युवा काफी अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। बिजनेस में रुचि रखने वाले युवाओं के लिए बिजनेस मैनेजमेंट व अन्य बारीकियों को समझने के लिए यह डिग्री बेहद खास होती है। एक अच्छे संस्थान से MBA करने के लिए युवाओं को कैट (CAT) परीक्षा क्रैक करनी होती है। यह एक प्रवेश परीक्षा है जिसके द्वारा देश के विभिन्न IIMs में प्रवेश मिलता है। IIM (इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट) देश के सर्वश्रेष्ठ MBA कॉलेज होते हैं।
विज्ञापन


CAT में प्रवेश के लिए सही मार्गदर्शन में खुद को तैयार करने की आवश्यकता होती है, इसमें प्रतिस्पर्धा काफी ज्यादा होती है और सीटें कम। इसी बात को ध्यान में रखते हुए Safalta Talks में एक बेहद ही खास सेशन “CAT में कैसे करें 99+ पर्सेंटाइल स्कोर” आयोजित किया जा रहा है। जिसमें CAT परीक्षा क्रैक कर चुके देबरूप पोद्दार छात्रों को खास टिप्स प्रदान करेंगे।

कौन हैं देबरूप पोद्दार
बचपन से ही पढ़ाई में अच्छे देबरूप ने 10वीं व 12वीं 89% और 94% अंको के साथ अपने प्रतिभा से परिचय कराया। ग्रेजुएशन के लिए इन्होंने IIT की तैयारी शुरू की। पढ़ाई में अच्छे होने के बाद भी IIT में एडमिशन न मिल पाने से इनके आत्मविश्वास को धक्का लगा और इन्होंने उसी समय निश्चित किया कि अपने पोस्ट ग्रेजुएशन के लिए किसी 2 टियर स्कूल में एडमिशन लेकर समझौता नहीं करेंगे व एक बेहतरीन संस्थान से ही आगे की पढ़ाई करेंगे।
विज्ञापन

जिसकी वजह से इन्होंने साल 2017 में ही कॉलेज के तीसरे वर्ष से ही CAT की तैयारी शुरू कर दी। हालांकि प्लेसमेंट व कॉलेज की पढ़ाई के कारण इनका चयन नहीं हो पाया। साल 2018 में इन्होंने 98.1 पर्सेनटाइल तो वहीं साल 2019 में 98.3 पर्सेंटाइल हासिल किया। दोनों प्रयासों में इन्हें टियर 2 कॉलेज ही मिले। जिसकी वजह से देबरूप ने एडमिशन नहीं लिया। इस वर्ष पुनः CAT परीक्षा में हिस्सा लिया और टियर 1 कॉलेज में प्रवेश सुनिश्चित किया।

क्यों खास है यह सेशन
CAT की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए यह सेशन बेहद ही खास है। इसमें उन्हें इस परीक्षा से जुड़ी सारी प्रमुख बातों के बारे में बताया जाएगा। साथ ही उन्हें उनकी तैयारी को बेहतरीन करने के खास टिप्स भी प्रदान किए जाएंगे। अभ्यर्थी अपने सवाल भी पूछ सकते हैं। तो फिर देर किस बात की जुड़ें इस खास सेशन से और शुरू करें CAT की तैयारी।
विज्ञापन

इस सेशन से जुड़ने के लिए 15 मई शाम 4 बजे विजिट करें Safalta Class का यूट्यूब चैनल, या क्लिक करें- https://youtu.be/l5wKMjNf46k
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें