फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Safalta Talk 2021: साइकोलॉजिस्ट कीर्ति माहेश्वरी से सीखें परीक्षा के समय खुद को एकाग्र रखने के आसान तरीके

सार

ऐसी विषम परिस्थितियों में अभिभावकों की भूमिका बढ़ जाती है और ऐसे वक्त में पेरेंट्स को छात्रों के हावभाव समझने जैसी प्रक्रिया को अपनाना चाहिए। - आई.आई.एल.एम यूनिवर्सिटी की साइकोलाजिस्ट फैकल्टी कीर्ति माहेश्वरी
विज्ञापन
परीक्षाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अक्सर एग्जाम पास आते ही परीक्षार्थियों पर दबाव बढ़ जाता है और पूरी तैयारी होने के बावजूद वो रिजल्ट आने तक घबराते रहते हैं।ऐसा इसलिए होता है कि क्योंकि छात्रों को बेहतर रिजल्ट लाने की चिंता तो होती ही है साथ ही साथ पैरेंट्स द्वारा उन्हें नंबरों  का टारगेट भी दे दिया जाता है। आस-पड़ोस के लोग और रिश्तेदार भी उनकी तुलना करते हुए उन्हें तनाव से भर देते हैं। ऐसे में छात्र ना तो पूर्णतया स्वस्थ रह पाते हैं और ना ही अपनी पढ़ाई पर पूरी एकाग्रता कर पाते हैं। इन्हीं सारी समस्याओं को देखते हुए saflta.com  ने अपने खास शो सफलता टॉक में आई.आई.एल.एम यूनिवर्सिटी की साइकोलाजिस्ट फैकल्टी कीर्ति  माहेश्वरी को आमंत्रित किया था, जहां उनसे परीक्षा के समय बच्चों में होने वाली एन्जाईटी, टेंशन, जैसी प्राबलम से निपटने पर बात हुई। उन्होंने ह्यूमन नेचर को समझाते हुए विस्तार से चर्चा भी की और सभी सवालों के सरल ढंग से जवाब भी दिए। शो के दौरान बातचीत करते हुए माहेश्वरी कहती हैं कि, ‘ जब से कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ा है लोगों में तरह-तरह की समस्याएं भी बढ़ी हैं। लोगों के कामकाज करने का तरीका बदल गया है, जिससे उन्हें नई तकनीक अपनाने में ज़्यादा और मुश्किलों का सामना भी करना पड़ रहा है। स्कूल जाने के बजाय ऑनलाइन पढ़ाई करनी पड़ रही है। हर रोज मिलने वाले फ्रैंडस के साथ उनका कनेक्शन टूट गया है, जिससे उनके स्वभाव में भी काफी बदलाव देखने को मिलते हैं। इन तमाम सारी बातों को ध्यान में रखते हुए उन्हें एक स्पेशल ट्रीटमेंट की जरूरत है।’ कीर्ति माहेश्वरी का मानना है कि ऐसी विषम परिस्थितियों में अभिभावकों की भूमिका बढ़ जाती है और ऐसे वक्त में पेरेंट्स को छात्रों के हावभाव समझने जैसी प्रक्रिया को अपनाना चाहिए।

कैसे जुड़ें इस शो से

विज्ञापन

यदि आप इस सेशन से जुड़ना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको Safalta.com के आफिशियल यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करना होगा या सफलता के फ़ेसबुक पेज को फालो कर सकते हैं। इसके अलावा यदि आप  इस शो से सीधे जुड़ना चाहते हैं, तो अभी इस लिंक  http://bit.ly/safalta-talk-kirti-maheshwari   पर क्लिक कर सकते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें