फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RTU Result 2019: सेमेस्टर परीक्षा के परिणाम जारी, ऐसे करें चेक

Fri, 02 Aug 2019 03:47 PM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय (आरटीयू), कोटा ने बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी (B.Tech) परीक्षा के परिणाम जारी किए हैं। बी.टेक 6th सेमेस्टर के मुख्य, बैक और रीबैक स्ट्रीम के परिणाम जारी किए गए हैं। बता दें उम्मीदवार अपना रिजल्ट देखने के लिए आरटीयू परिणाम कोटा स्थित तकनीकी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट esuvidha.info पर जा सकते हैं। RTU परिणाम का सीधा लिंक तकनीकी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट rtu.ac.in पर भी उपलब्ध है। उम्मीदवारों को अपने आरटीयू परिणाम डाउनलोड करने के लिए उनके रोल नंबर, नाम और मां के नाम की आवश्यकता होगी।

विज्ञापन


ऐसे देख सकते हैं अपना परिणाम-
चरण 1: सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rtu.ac.in पर जाएं।
चरण 2: उसके बाद आरटीयू वेबसाइट पर दिए सीधे लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3ः आपको एक नए वेबपेज पर भेज दिया जाएगा।
चरण 4: सही पाठ्यक्रम, सेमेस्टर और परीक्षा विकल्प चुनें।
चरण 5: अपना रोल नंबर दर्ज करें।
चरण 6: अपना नाम दर्ज करें।
चरण 7: अपनी मां का नाम दर्ज करें।
चरण 8: वेबसाइट पर विवरणों को सत्यापित और जमा करें।
चरण 9: आपका परिणाम प्रदर्शित किया जाएगा।

भविष्य के लिए प्रिंटआउट ले लें और संभालकर रखें।

आरटीयू के बारे में-
आरटीयू को पहले इंजीनियरिंग कॉलेज, कोटा के नाम से जाना जाता था। बता दें कि वर्तमान में विश्वविद्यालय 112 इंजीनियरिंग कॉलेजों, 05 बी.आर्क, 27 एमसीए कॉलेज, 60 एमबीए कॉलेज, 48 एम.टेक कॉलेज, 01 एम.आर्क और 02 होटल प्रबंधन और खानपान संस्थान से संबद्ध है। विश्वविद्यालय से संबद्ध विभिन्न संस्थानों में 2.5 लाख से अधिक छात्र अध्ययन करते हैं।
विज्ञापन


शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें... 
विज्ञापन

सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें...


यह भी पढ़ें- रेलवे में गार्ड की नौकरी करते थे, देश की शान तिरंगे का मौजूदा रूप बनाने वाले झंडा वेंकैया

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें